दोहरे हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका ने दूसरे लड़के के साथ टिक-टॉक वीडियो बनाया तो कर दी हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाल ही में हुए दो बहनों की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का मुख्य आरोपी सैफ रायगढ़ का निवासी है। पुलिस ने मीडिया के सामने घटना से संबंधित सभी तथ्यों को रखा। दरअसल, मुख्य आरोपी ने इसलिए हत्या की क्योंकि उसकी पत्नी किसी दूसरे लड़के के साथ टिक-टॉक पर वीडियो बनाया था, जिसमें दोनों के बीच काफी नजदीकियां दिख रही थीं। इसलिए वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने हत्या का किया खुलासा

पुलिस ने हत्या का किया खुलासा

एसएसपी आरिफ शेख ने बताया कि वारदात से तीन दिन पहले मृतका मंजू ने टिक-टॉक पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में वह दूसरे लड़के के साथ दिखी, दोनों में नजदीकियां दिख रही थीं। मंजू का यह वीडियो देख सैफ ने हत्या का प्लान बनाया और अपने साथी गुलाम मुस्तफा और एक नाबालिग के साथ रायपुर आया। इसके बाद उन्होंने मंजू को मारा और बीच-बचाव करने आई उसकी बहन मनीषा को भी मार डाला।

कोर्ट में हुई थी शादी

कोर्ट में हुई थी शादी

मृतक मंजू रायगढ़ में रहती थी। यहां उसका सैफ के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस ने बताया कि जांच में सैफ के घर से एक दस्तावेज मिला, जिसमें कोर्ट में सैफ और मंजू की शादी का जिक्र था। घर वालों की दबाव के कारण मंजू ने सैफ से दूरी बना ली थी। लेकिन सैफ हमेशा मंजू को साथ रहने के लिए कहता था।। वहीं फेसबुक पर सैफ ने मंजू की सिंदूर वाली फोटो डाल दी थी, जिसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई और मामला रफा-दफा कराया गया।

दोस्त के साथ मिलकर बनाया हत्या का प्लान

दोस्त के साथ मिलकर बनाया हत्या का प्लान

बहन मनीषा का परीक्षा था तो इसलिए मंजू 10 दिन पहले ही रायपुर आई थी। मुख्य आरोपी ने दोनों आरोपियों को 7 लाख रुपये का ऑफर दिया था। इसलिए मुस्तफा भी हत्या में साथ देने के लिए राजी हो गया। पूरा प्लान सैफ ने बनाया और कहा कि मंजू को जिंदा नहीं छोड़ना है। इसके बाद दोनों जांजगीर गए और यहां से नाबालिग के साथ रायपुर आए। सैफ ने मंजू के कमरे पर जाकर झगड़ा शुरू किया इस दौरान उसने मंजू का गला दबाया। मंजू की बहन उसे छुड़ाने आई तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया।

नाबालिग को दिया 15 हजार रुपये का लालच

नाबालिग को दिया 15 हजार रुपये का लालच

काली ने मनीषा को मारा और सैफ ने मंजू को मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों के पास भागने के भी प्लान थे। नाबालिग साथी को सैफ ने इस काम में शामिल होने के लिए 15 हजार का ऑफर दिया था। नाबालिग संतोषी नगर के पास बाइक लेकर सैफ और काली का इंतजार कर रहा था। इन्हें लेकर वो स्टेशन की तरफ जाने लगा तो उन्हें लगा कि वो पकड़े जाएंगे। इसलिए सड़क के रास्ते दुर्ग की तरफ निकल गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+