छत्तीसगढ़ः पत्नी रहती थी बीमार तो मां पर था बेटे को जादू-टोना का शक, उतार दिया मौत के घाट

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के बिलासखार गांव में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां युवक ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, पत्नी की तबियत खराब रहने पर मां के ऊपर जादू टोने की शंका करते हुए बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित ने अपने पिता व बड़े पिताजी के साथ मिलकर शव को जला भी दिया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने इस मामले में बेटे सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।

raigarh son did murder of his mother

पुलिस के अनुसार थाना पूंजीपथरा के ग्राम बिलासखार में रहने वाली मीरा बाई को उनके 22 वर्षीय बेटे राजू राठिया ने मुदगल से सिर में मार कर हत्या कर दिया तथा घटना के बाद अपने पिता, बड़े पिताजी व अन्य दो लोगों के साथ मिलकर शव को जला दिया। घटना की रिपोर्ट मृतका के भाई किर्तन राठिया निवासी ग्राम पानीखेत द्वारा सात जुलाई को दर्ज कराया गया है। पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी राजू राठिया, धरती साय, सुकलाल राठिया के खिलाफ व अन्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

शिकायतकर्ता कीर्तन राठिया ने बताया कि उसकी बड़ी बहन मृतका मीराबाई के दो बच्चे राजू राठिया और लड़की नंद कुमारी है। राजू राठिया का विवाह हो चुका है। लगभग पांच-छह साल से मां-बेटे में आपसी मनमुटाव होने से मीराबाई अपनी लड़की नंद कुमारी के साथ अलग मकान पर रहती थी, अलग बनाती खाती थी। कीर्तन राठिया का घर उसके गांव से करीब दो किलोमीटर है। उसकी बहन के घर हमेशा आना-जाना करता था। सात जुलाई की दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम बिलासखार का एक व्यक्ति कीर्तन राठिया को बताया कि तुम्हारी बहन मीरा राठिया मर गई है, लाश को शमशान में जला रहे हैं। तब कीर्तन ग्राम बिलासखर जाकर मृतका की लड़की नंद कुमारी से पूछताछ किया तो वह बताई कि उसके भाई राजू की पत्नी का तबीयत खराब रहता था तो राजू शंका करता था कि मां मीराबाई जादू टोना करती है।

छह जुलाई को राजू की पत्नी की तबीयत खराब होने पर राजू गुस्से में आकर घर में रखें लकड़ी का मुगदल (गदा) से मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना और किसी को नहीं बताने की धमकी दी फिर सुबह राजू, पिता, बड़े पिताजी सुकलाल के साथ लाश को श्मशान घाट ले जाकर जला दिया था। पूंजीपथरा पुलिस आरोपी राजू राठिया, धरती साय, सुकलाल राठिया व अन्य दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+