छत्तीसगढ़: कोविड को लेकर पीएम मोदी ने की सीएम बघेल से बातचीत, सीएम बोले- पर्याप्त मात्रा में दी जाएं वैक्सीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर लंबी चर्चा की।

रायपुर, 16 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर लंबी बातचीत की। इस दौरान सीएम बघेल ने पीएम मोदी को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस की टेस्टिंग को बढ़ाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पॉजिटिविटी रेट लगातार गिर रहा है और ग्रामीण इलाकों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

PM Modi

Recommended Video

      Coronavirus : कोरोना की स्थिति पर PM Modi ने UP सहित चार राज्यों के CMs से की बात | वनइंडिया हिंदी

      सीएम बघेल ने पीएम मोदी को बताया कि जिन इलाकों में कोरोना के केस अभी भी बढ़ रहे हैं ऐसे इलाकों में अतिरिक्त टीमों की तैनाती की गई है। उन्होंने पीएम मोदी से राज्य के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की आपूर्ति कराने की अपील की। छत्तीसगढ़ के सीएम के अलावा पीएम मोदी ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से भी राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति का हाल जाना।

      यह भी पढ़ें: Rajeev Satav:क्या है साइटोमेगालो वायरस, जिसने कोरोना को हराने वाले कांग्रेस सांसद की ली जान ?

      गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में कोरोना के 7664 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 9,07,589 हो गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में 129 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

      बता दें कि छत्तीसगढ़ के शहरी इलाकों में कोरोना के मामलों में पिछले कुछ दिनों में कमी दर्ज की गई है लेकिश ग्रामीण इलाकों में बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। सेंदरी, पेंडरवा, सलका, नेवसा, बरतोरी, पौंसरा, दगोरी, बिरकोना, देवरीखुर्द, बेलगहना, पटैता, मझगांव, कुटेला, रिसदा, भदौरा, किरारी, मल्हार, धनगंवा, ओखर, अकलतरा, दर्रीघाट, गुड़ी, करनकापा, मोहदा, ठाकुरपारा, जरेली, नगोरी, अमलीकापा, जोंधरा के साथ अन्य गांव से मामले अधिक सामने आ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण इलाकों में काम कर रहीं कोविड टीम को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+