National Herald Case: कांग्रेस के सत्याग्रह पर बोले संबित पात्रा, ड्रामा कर रहा है विपक्ष, देख रहा है देश
मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे।
रायपुर, 26 जुलाई। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। संबित पात्रा ने कहा कि अगर कहीं भ्रष्टाचार होता है, तो उसकी जांच जरूर होगी, लेकिन कांग्रेस भ्रष्टाचार की जांच नहीं चाहती। उन्होंने ईडी की पूछताछ के विरोध में हो रहे कांग्रेस के सत्याग्रह को दिखावा बताया।

संबित पात्रा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड पांच हजार करोड़ के भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला है। कांग्रेस के बड़े वकील इस मामले को खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे थे, लेकिन अदालत ने केस खारिज करने से इंकार कर दिया। संबित पात्रा ने कहा कि सोनिया गांधी को इस विषय में सियासत छोड़कर कर ईडी के सामने सत्य बताना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर गांधी परिवार ने कोई घपला घोटाला नहीं किया है तो फिर डरने की क्या आवश्यकता है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ईडी के सामने आज पेशी है। जिस तरह का माहौल कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले को लेकर बना रही है उसे पूरा देश देख रहा है। कांग्रेस सत्याग्रह का नाटक कर रही है,उसे भी सारा देश देख रहा है।
नेशनल हेराल्ड केस में पांच हजार करोड़ मामले का गबन हुआ है।
— BJP (@BJP4India) July 26, 2022
पूरा मामला कोर्ट में गया है, इस मामले पर आज सोनिया जी से पूछताछ भी हो रही है।
सोनिया जी आज स्वीकार करने की आवश्यकता है कि किस प्रकार से ये षड्यंत्र रचा गया था, कौन मुख्य षड्यंत्रकर्ता है।
- डॉ. @sambitswaraj pic.twitter.com/M8f99745QQ
संबित पात्रा ने कांग्रेस के अतिरिक्त देश की विपक्षी पार्टियों पर भी खुलकर हमला बोलते हुए कहा, विपक्ष के पास मुद्दों की कमी है। यह आश्चर्य की बात है कि किसी के घर से 21 करोड़ रुपये निकलता है,सबने बंगाल में देखा है कि वहां के मंत्री पार्थ चटर्जी से जुड़े व्यक्ति के घर से 21 करोड़ रुपये कैश बरामद होता है,आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन के निवास से पैसे बरामद होते हैं। इस तरह की गतिविधियों पर अदालत सख्त टिप्पणी करती है, तो क्या 5 हजार करोड़ रुपये के नेशनल हेराल्ड केस पर जांच नहीं होना चाहिए? क्या इन सभी मामलों को इसलिए खारिज कर देना चाहिए कि विपक्ष को यह पसंद नहीं हैं?












Click it and Unblock the Notifications