200 से ज्यादा नक्सलियों ने घात लगाकर किया था हमला, जवानों के शव के नीचे रख गए बम

नक्सलियों ने पहले आईईडी ब्लास्ट किया और फिर सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। उन्होंने कई सौ बार इस हमले को अंजाम दिया। नक्सलियों की इस हैवानित इतने पर ही नहीं रुकी उन्होंने मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने सीआरपीएफ के जवान मोहन सिंह के शव में आईईडी बम लगा दिया था।
Did You Know: 5 साल में 963 सुरक्षाकर्मी नक्सली हमले में मारे गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने सतर्कता बरतते हुए शव को चेक किया और आईईडी बम बरामद कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों का यह हमला पूर्व नियोजित था। नक्सली पूरी तैयारी के साथ इस हमले के लिए आए थे। उन्होंने जवानों को घेरने के लिए बाकायदे एक रणनीति बनाई गई।
उन्होंने तोंगपाल पुलिस स्टेशन में फोन कर जानकारी दी कि सड़क बनाने वाली मशीन को आग लगा दी गई है। जिसके बाद 40 जवानों की एक टीम तोंगपाल से रवाना हो गई। जिसके बाद करीब 200 माओवादियों ने इन जवानों को घेर लिया।
नक्सलियों ने पहले इन्हें जवानों पर फायरिंग की और फिर आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को शहीद कर दिया। गौरतलब है कि इसी इलाके में पिछले साल हुए बड़े नक्सली हमले में नंद कुमार पटेल समेत कांग्रेस के कई सीनियर नेता मारे गए थे। इस हमले ने लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में हुए इस नक्सली हमले ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
Did You Know: 5 साल में हुए नक्सली हमले में करीब 963 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए जबकि 2360 लोगों की मौत की पुष्टि हुई ।












Click it and Unblock the Notifications