रायपुरः पहले पत्नी को हथौड़ा से मारा फिर बच्चों को उतारा मौत के घाट और युवक ने कर ली खुदकुशी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेक्टर 27 में मंत्रालय में काम करने वाले कर्मचारी ने पहले बेटे और बेटी को मौत के घाट उतारा और इसके बाद पांचवें मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। कर्मचारी सेक्टर 27 में बने रिहायशी फ्लैट्स में परिवार के साथ रहता था। अभी तो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक पारिवारिक तलह के चलते कर्मचारी ने यह कदम उठाया है। सोमवार की सुबह पंचायत विभाग में काम करने वाले 32 वर्षीय झंकार भास्कर ने सबसे पहले अपनी पत्नी सुप्रिता भास्कर पर हथौड़े से हमला किया, जिसके चलते वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद आरोपित ने अपने तीन वर्षीय बेटे अंशु और 7 वर्षीय बेटी परी उर्फ अनीता भास्कर के सिर पर हथौड़ा मारकर उनकी हत्या कर दी और फिर खुद पांचवीं मंजिल के कूदकर खुदकुशी कर ली।

man did suicide after murder of his son and daughter and attack on wife

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सुप्रिता भास्कर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिछले महीने रायपुर के रेलवे स्टेशन में मंत्रालय के एक कर्मचारी संतोष संवर की कार के अंदर लाश मिली थी। वह झंकार का ही सहकर्मी था। झंकार के साथ संतोष पिकनिक मनाने बिलासपुर गया हुआ था। जब यह लोग रायपुर लौटे तो संतोष ने अपनी कार के स्टेशम में पार्क की और फिर आराम करने लगा, कुछ ही देर में संतोष की मौत हो गई थी।

मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें झंकार ने लिखा है कि पत्नी अक्सर जेल में बंद भाई का ताना देकर परिवार के खिलाफ बातें किया करती थी, जो कतई पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर रविवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद झंकार ने यह कदम उठाया। झंकार ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं जानता हूं बिना मां बाप के बच्चों की जिंदगी कैसी होती है, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और खुद भी जान दे रहा हूं । ऐसे में मजबूरी के चलते अपने बच्चों की भी हत्या करनी पड़ रही है, ताकि उन्हें आगे एक बुरी जिंदगी ना बितानी पड़े। मैं इसके लिए माफी चाहता हूं मुझे माफ कर दे।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+