शर्मनाक: स्कूल में छात्राओं को I Love You कहते हैं गुरु जी, कराते हैं बॉडी मालिश
रायपुर। शिक्षा का स्तर इस कदर गिरता जा रहा है कि कुछ गुरु घंटाल अब ब्लैकबोर्ड पर छात्राओं से 'आई लव यू' और 'किस मी' लिखवा रहे हैं। मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का है। यहां एक टीचर पर छात्राओं से मालिश करवाने और उनका शोषण करने का आरोप लगा है। शिक्षक के इस घिनौने करतूत से छात्राओं ने अब स्कूल जाना छोड़ दिया है। जिला कलेक्टर ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। JNU टीचर को गोद में बैठाए कन्हैया की अश्लील फोटो वायरल

जानकारी के मुताबिक जशपुर के बगीचा ब्लॉक के शासकीय माध्यमिक शाला, ढोढरआंबा के टीचर विक्रम तिर्की पर करीब दर्जन भर छात्राओं ने अभद्र व्यवहार और यौन प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित छात्राओं ने बताया कि कि शिक्षक विक्रम तिर्की नशे की हालत में स्कूल आते हैं और छात्राओं से गलत व्यवहार करते हैं। छात्राओं ने बताया कि विक्रम ने उन्हें 1-4-3 का मतलब बताते हुए कहा कि इसका मतलब ''मैं तुमसे प्यार करता हूं'' होता है।
विक्रम छात्राओं से कहता है मैं डॉन हूं और जैसा कहता हूं वैसा करो और लिखो। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि विक्रम अपने शरीर की मालिश कराने का दबाव भी बनाता हैं। कई बार लड़कों को बाहर भेजकर बड़ी लड़कियों को अपने नजदीक बुलाता है और उन्हें गलत नीयत से टच करता है। एक पीड़ित छात्रा ने बताया कि विक्रम बड़ी छात्राओं को खुलेआम आई लव यू बोलता है। ब्लैक बोर्ड में भी आई लव यू लिखकर पढ़ाता है। घटना के सामने आने के बाद एसडीएम ने मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की बात की है।












Click it and Unblock the Notifications