दीपावली में सोने चांदी से ज्यादा बिकी शराब, 2 दिनों 20 करोड़ की मदिरा पी गए रायपुर वाले
मिली जानकारी के मुताबिक बीते वर्षों की तुलना में शराब बिक्री का यह आंकड़ा 30 फीसदी ज्यादा है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021में दीपावली पर रायपुर जिले में लगभग 15 करोड़ की शराब बिकी थी। इसके बीते वर्ष 20
Wine sale आमतौर पर दीपावली के त्यौहार में वाहन, आभूषण, कपड़े ,पटाखें समेत कई सामानों की बिक्री जमकर होती है,लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लोगों ने शराब पीने का रिकॉर्ड बना दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक दीपावली के 2 दिनों में शराब के शौकीनों ने जमकर जाम छलकाए है। केवल रायपुर जिले में इस दौरान करीब 20 करोड़ की शराब बिकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीते वर्षों की तुलना में शराब बिक्री का यह आंकड़ा 30 फीसदी ज्यादा है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021में दीपावली पर रायपुर जिले में लगभग 15 करोड़ की शराब बिकी थी। इसके बीते वर्ष 2020 में लगभग 13 करोड़ की शराब का विक्रय हुआ था। दीपवाली के समय शराब दुकानों में भी मदिरा प्रेमियों की लंबी लाइन देखी गई।
इस साल दीपावली में शराब की तुलना में मिठाइयां और पटाखे भी पिछड़ गए। कहा जा रहा है कि रायपुर जिले में मिठाइयां और सूखे मेवे की बिक्री दोनों मिलाकर करीब चार करोड़ की हुई है। जबकि विशेष बात यह है कि इस साल काजू, बादाम, किश्मिश के दाम बीते वर्ष की तुलना में 25 फीसदी सस्ते हुए है और सुंदर पैकेट, डिब्बों में ड्रायफ्रूट्स की रेंज मिल रही थी। यह भी कहा जा रहा है कि बीते सालों की तुलना में इस बार पटाखों की बिक्री करीब 25 फीसदी ज्यादा रही , लेकिन रायपुर जिले में करीब आठ करोड़ के ही पटाखे बिके।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh : बेटी ने घर में फहरा दिया पाकिस्तान का झंडा, पिता पहुंचे जेल












Click it and Unblock the Notifications