Karnataka Election Result 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान, यह हार नरेंद्र मोदी जी की हार है
Bhupesh Baghel Karnataka: भूपेश बघेल ने कहा कि चैनलों से मोदी जी फोटो ग़ायब होना जैसे ही शुरू हुआ, देश कर्नाटक का चुनाव परिणाम समझ गया था। “यह हार नरेंद्र मोदी जी की हार है”

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में आ रहे रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर पार्टी में खुशी की देखी जा रही है। कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में भी पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्सव मनाया जा रहा है। कर्नाटक के परिणाम को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में धार्मिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश की थी, लेकिन नतीजों से साफ हो गया कि बजरंगबली अब कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस मुक्त की बात करती थी.वह अब कर्नाटक से मुक्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में मिली विजय से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि बजरंगबली जी के गदा का कड़ा प्रहार,भ्रष्टाचारी भाजपा की हो रही हार
बजरंगबली जी के गदा का कड़ा प्रहार
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 13, 2023
भ्रष्टाचारी भाजपा की हो रही हार
भ्रष्टाचार और नफ़रत के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान से शुरू हुए संदेश को हिमाचल के बाद अब कर्नाटक ने स्वीकार करते हुए देश को रास्ता दिखाया है.
2024 में भारत जुड़ेगा, नफ़रत हारेगी.#भाजपा_मतलब_भ्रष्टाचार
भ्रष्टाचार और नफ़रत के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान से शुरू हुए संदेश को हिमाचल के बाद अब कर्नाटक ने स्वीकार करते हुए देश को रास्ता दिखाया है,2024 में भारत जुड़ेगा, नफ़रत हारेगी।उन्होंने कहा कि चैनलों से मोदी जी फोटो ग़ायब होना जैसे ही शुरू हुआ, देश कर्नाटक का चुनाव परिणाम समझ गया था। "यह हार नरेंद्र मोदी जी की हार है"
चैनलों से मोदी जी फोटो ग़ायब होना जैसे ही शुरू हुआ, देश कर्नाटक का चुनाव परिणाम समझ गया था.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 13, 2023
“यह हार नरेंद्र मोदी जी की हार है” pic.twitter.com/Msn6EldfUJ
इधर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने संदेश दिया है कि कांग्रेस अब सारा देश संभालेगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कर्नाटक में बजरंग बली ने अपने नाम का दुरुपयोग करने वाली कालनेमियों की पोल खोल कर रख दिया।
यह भी पढ़ें CG News: वन्यजीव अभियान संरक्षण को मिली बड़ी सफलता, कांगेर घाटी में दिखाई दिए जंगली भेड़िये












Click it and Unblock the Notifications