प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर बोले CM भूपेश, भाजपा ने ED को भस्मासुर बना दिया है
ED Bhupesh Baghel: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ED और भाजपा का गठबंधन है और ईडी भाजपा एजेंट के रूप में काम कर रही है।

CM Bhupesh Baghel ED: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की तुलना भस्मासुर से की है। बघेल ने ईडी और भाजपा पर सांठगांव का आरोप लगाते हुए कहा है कि दोनों मिले हुए हैं, ईडी की प्रेस विज्ञप्ति बाद में जारी होती है, यहां पहले पूर्व सीएम रमन सिंह जानकारी जारी कर देते हैं।बघेल आरोप लगाया कि भाजपा जहां कहती है, ईडी वहीं छापा डालती है, अब तक एक भी भाजपा नेता के यहां छापा नहीं पड़ा। बघेल ने सवाल उठाया कि ईडी को कैसे पता की कौन भाजपा का है और कौन कांग्रेस का नेता ।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ED और भाजपा का गठबंधन है और ईडी भाजपा एजेंट के रूप में काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने ED को अभयदान देकर भस्मासुर बना दिया है, अगर ईडी गलत करती है, तो उस पर कार्रवाई कौन करेगा? उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं कर सकता है। बघेल ने कहा कि कुछ लोग ईडी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए थे, लेकिन ईडी वहां से और शक्तिशाली होकर निकल गई। बघेल ने आरोप लगाया कि ईडी के अफसर कुछ भी कर रहे हैं, मारपीट कर रहे हैं, रातभर जगा रहे हैं, खाना पानी नहीं दे रहे हैं। इसमें ह्यूमन राइट्स वाले भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि अगर शिकायत की जाएगी, तो उनके विरुद्ध केस बनाकर बिठा देंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- जैसे भगवान शिव ने भस्मासुर को वरदान दिया था, वैसे ही भाजपा ने ED को दिया है,लेकिन संभावना है कि ईडी ही वरदान देने वालों के पीछे ही ना पड़ जाए।क्योंकि अति का अंत होता है, पाप का घड़ा अभी बचा है, जैसे वह घड़ा लबालब होगा, छलकना शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने अकलतरी में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का किया निरीक्षण












Click it and Unblock the Notifications