झारखंड का झमेला:क्या छत्तीसगढ़ में पड़ सकता है ED और Income Tax का छापा ? CM भूपेश अलर्ट
झारखंड का झमेला:क्या छत्तीसगढ़ में पड़ सकता है ED और Income Tax का छापा ? CM भूपेश अलर्ट
रायपुर, 03 सितंबर। विपक्षी दलों के नेता लगातार मोदी सरकार पर लगातार आरोप लगा रहे हैं, कि NDA सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्ष के नेताओं को फंसाकर, कमजोर करने के लिए कर रही हैं। इन नेताओं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम अहम है। भूपेश बघेल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अंदेशा जताया है कि छत्तीसगढ़ में फिर ईडी और आयकर विभाग के छापे पड़ सकते हैं। उनका कहना है कि यह सब झारखंड के विधायकों के छत्तीसगढ़ आने के कारण होंगे वाला है।

विपक्ष को ईडी से डारने का प्रयास ?
एक समय था,जब विपक्ष के नेता सीबीआई को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन बीते कुछ समय से प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी का का नाम सारे नेताओं ी ज़ुबान पर है। दरसल मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद बीते कुछ वर्षों से ईडी ने कई विपक्षी दलों के नेताओं और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मारकर वित्तीय अनियमियताओं के संबंध में पूछताछ की है।
हाल में दिल्ली सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया भी केंद्र केंद्रीय जांच एजेंसियों की जद में आये। इससे पहले छत्तीसगढ़ में भी ईडी और आईटी अपनी रेड मार चुकी है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आशंका जताई कि एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियां छत्तीसगढ़ में छापे मारने वाली हैं।

बघेल ने कहा,उन्हें शुभचिंतकों ने बताया कि पड़ने वाले हैं छापे
शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा कि छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) और आयकर (आईटी) विभाग के छापे पड़ते नजर आ सकते हैं, क्योंकि झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन के MLA रायपुर में ठहरे हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि उसको लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि यूपीए से संबंध पार्टियों में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों को रायपुर के मेफेयर रिसोर्ट में रखा गया है,ताकि लोकतंत्र की रक्षा की जा सके,लेकिन बीजेपी को लोकतंत्र में यकीन नहीं है। हमने झारखंड के विधायकों का स्वागत किया ,तो भाजपा विरोध कर रही है।सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मेरे शुभचिंतकों ने मुझे सूचना दी है कि जल्द ही छत्तीसगढ़ में ईडी और आईटी के छापे पड़ने वाले हैं।

अंकिता हत्याकांड के बहाने झारखंड के विधायकों का विरोध
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि झारखंड के एमएलए कहीं भी जा सकते थे, किन्तु वह छत्तीसगढ़ आए। मुझे यह पता था कि अगर मैं झारखंड के विधायकों को रायपुर ठहरने के लिए बुलाऊंगा, तो प्रदेश में ईडी और आईटी की कार्रवाई होगी, लेकिन यह लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवश्यक है।
इधर शुक्रवार को ही भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अंकिता हत्याकांड के बहाने के नया रायपुर के मेफेयर रिसोर्ट के बाहर झारखंड के विधायकों का विरोध किया। गौरतलब है कि झारखंड के दुमका जिले में एक युवक ने बारहवीं कक्षा की छात्रा अंकिता की कथित तौर पर आग लगाकर हत्या कर दी थी ।

रायपुर के मेफेयर रिसोर्ट में रुके हैं हेमंत सोरेन के विधायक
ज्ञात हो कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के महागठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और सीपीआई-लिबरेशन शामिल है। वहां सीएम हेमंत सोरेन समेत कुल 11 मंत्री हैं। इनमें कांग्रेस पार्टी से चार मंत्री हैं और राष्ट्रीय जनता दल के केवल एक विधायक को भी मंत्री बनाया गया है। हेमंत सोरेन ने 30 अगस्त को अपने 32 MLA को रायपुर भेजा है,ताकि कथित तौर पर उन्हें झारखंड में जारी वर्तमान सियासी संकट के मद्देनजर विपक्षी बीजेपी द्वारा कथित खरीद फरोख्त की कोशिशों को विफल किया जा सके।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बताया BJP सांसदों को लापता,जारी किया पोस्टर,जानिए क्यों?
यह भी पढ़ें Road Safety World Series: फिर मैदान पर उतरेंगे सचिन तेंदुलकर, रायपुर में होगा क्रिकेट का महामुकाबला












Click it and Unblock the Notifications