छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बताया BJP सांसदों को लापता,जारी किया पोस्टर,जानिए क्यों?
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तमाम नेताओं ने केंद्र सरकार को पत्र भेजकर यात्री रेल सुविधाओं को बहाल करने की अपील की थी,लेकिन अब भी संकट बना हुआ है।
रायपुर, 02 सितंबर। बीते कुछ महीनों में ही छत्तीसगढ़ से होकर गुज़रने वाली करीब 50 ट्रेनों को रद्द किया है,जिसकी वजह से प्रदेश में लगातार रेल यात्रा प्रभावित चल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव से लेकर कांग्रेस के तमाम नेताओं ने केंद्र सरकार को पत्र भेजकर यात्री रेल सुविधाओं को बहाल करने की अपील की थी,लेकिन अब भी संकट बना हुआ है। इस मामले में कांग्रेस ने नया सियासी दांव खेलते हुए बीजेपी के सांसदों को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस ने भाजपा सांसदों पर ट्रेनों के रद्द होने के मामले में पर मौन रहने का आरोप लगाते हुए उनको लापता बताया है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी लापता
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों के लापता होने का पोस्टर जारी किया है । इसमें छत्तीसगढ़ में बीजेपी के 9 सांसदों की तस्वीर लगाई है। इस पोस्टर मे भाजपा सांसदों को लापता बताते हुए उनकी तस्वीर नीचे मिसिंग लिखा है। इस पोस्टर में बिलासपुर सांसद और बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और सरगुजा सांसद , केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह को लापता बताया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है पोस्टर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि यह सांसद कहीं दिखें, तो उनसे पूछा जाये कि हर महीनें 50 ट्रेन रद्द क्यों हो रही है? राज्य का 46 हजार करोड़ केंद्र की मोदी सरकार क्यों नहीं दे रही है। आप सांसद होने का धर्म कब निभाएंगे। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का कहना है कि लगातार ट्रेन रद्द होने से नाराज छत्तीसगढ़ की जनता अब बीजेपी सांसदों के लापता होने का पोस्टर लगाकर विरोध दर्ज रही है।

जनता को उठानी पड़ी दिक्क्तें
दरअसल छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द होने के कारण कई लोग त्यौहार भी नहीं मना सके। बीते कुछ महीनो में महाशिवरात्रि, रक्षाबंधन, तीजा, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि और सावन का महीना जैसे धार्मिक मौके पड़े. इन त्यौहारों में लोग धार्मिक स्थलों या फिर अपने परिजनों के पास जाते हैं,लेकिन रेल यात्रा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगो को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा है। छत्तीसगढ़ के लोगों के ट्रेन से वंचित रहने के मामले को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार और भाजपा पर हमलावर है।

भाजपा ने कांग्रेस को दिया यह सुझाव
इधर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस को खुद की खोज पर निकलना चाहिए। बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कांग्रेस के पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पोस्टर कांग्रेस की घटिया कालाकारी और निम्न मानसिकता का प्रदर्शन है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी बीजेपी सांसद अपने क्षेत्र और देश की सेवा में सक्रिय हैं।उन्हें लापता बताने की जगह कोंग्रेसियों को लापता कांग्रेस को देशभर में खोजने 'कांग्रेस एक खोज' अभियान चलाना चाहिए।

50 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया था रेलवे ने
ज्ञात हो कि बीते दिनों रेलवे ने 50 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया था, हालांकि हाल ही में 5 ट्रेनों को बहाल भी किया गया था,लेकिन अब भी जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने बीजेपी सांसदों का जो पोस्टर जारी किया है,उसमे बिलासपुर सांसद अरूण साव, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, सरगुजा सांसद रेणुका सिंह, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय,महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, रायगढ़ सांसद गोमती साय, जांजगीर सांसद गुहाराम अजगले, दुर्ग सांसद विजय बघेल और रायपुर सांसद सुनील सोनी की तस्वीरें हैं।
यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ : सीएम भूपेश की अपील का असर, कर्मचारियों ने खत्म की बेमियादी हड़ताल
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications