छत्तीसगढ़: मतगणना पर रहेगी वेब कैमरे की नजर

polling
रायपुर। लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के तहत 16 मई को छत्तीसगढ़ के 26 मतगणना केंद्रों में मतगणना होगी। सभी मतगणना केंद्रों पर वेबकॉस्टिंग के जरिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग मतगणना की लगातार निगरानी करेगा। साथ ही इस दौरान सभी प्रक्रियाओं और गतिविधियों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुजूर ने मतगणना के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में सभी जिलों के नोडल अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण के दौरान यह जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में हुए मतदान को सुचारु ढंग से कराने में सभी नोडल अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि मतगणना कार्य में लगे प्रदेश के सभी अधिकारी व कर्मचारी बिना किसी बाधा के मतों की गिनती का काम पूरा करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी जिलों के नोडल अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स को मतगणना संबंधी विभिन्न वैधानिक प्रावधानों व निदेर्शो की जानकारी दी गई।

मतगणना के दौरान कर्मचारियों की व्यवस्था, उनके रैंडमाइजेशन, रिजर्व कर्मचारियों, जरूरी उद्घोषणाओं और अलग-अलग चक्रों में विधानसभावार मतों की गिनती के बारे में बताया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाक-मतपत्रों व ईवीएम के माध्यम से दिए गए मतों की गिनती संबंधी व्यवस्थाओं और प्रक्रियाओं तथा उम्मीदवारों को प्राप्त मतों के टेबुलेशन की भी जानकारी दी गई।

मतगणना के पूर्व रिटर्निग अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया 128 के तहत मतगणना केंद्र पर मौजूद सभी उम्मीदवारों के एजेंटों और मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को मतदान की गोपनीयता संबंधी निर्देशों और प्रावधानों को पढ़कर सुनाएंगे। इनका पालन सभी लोगों के लिए अनिवार्य है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+