रायपुरः मास्क नहीं पहनने पर रोका तो कार चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वो पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने में भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से, जहां बिना मास्क लगाए लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे पुलिसकर्मियों को सोमवार देर शाम कार सवारों ने कुचलने की कोशिश की। इस दौरान कार चालक ने थानेदार और कांस्टेबल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए।

driver tried to be killed policemen during duty pictures captured

पुलिस ने कार जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महासमुंद जिले से कोरोना संक्रमण की ड्यूटी में एएसआई जगतपाल ठाकुर रायपुर आए हैं। वे सिपाही तरुण देशलहरे और नगर निगम की महिला कर्मचारियों के साथ सोमवार शाम अमलीडीह चौक पर कार्रवाई कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की एक कार को रुकने का इशारा किया। कार सवारों ने मास्क नहीं लगा रखा था। कार चालक ने पहले रफ्तार धीमी की, फिर भागने की कोशिश में टक्कर मार दी। कार चालक ने रफ्तार धीमी कर दी। इसके बाद साइड से निकलने की कोशिश में रफ्तार बढ़ा दी और एएसआई और सिपाही को टक्कर मारकर भागने लगा।

driver tried to be killed policemen during duty pictures captured

इस पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कार को रुकवा लिया। पुलिस ने कार जब्त कर सवाल लक्ष्मण साहू और यशवंत साहू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपितों की पहचान लक्ष्मण प्रसाद साहू और यशवंत साहू के रूप में हुई गैय़ आरोपित हुंडई के शोरूम के कर्मचारी हैं और गाड़ी की टेस्ट ड्राइव करने निकले थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक जगतपाल सिंह ठाकुर, आरक्षक तरूण और नगर निगम के कर्मचारी गाड़ियों की जांच कर रहे थे और मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई कर रहे थे। शाम साढ़े 5 बजे अमलीडीह चौक में बिना नंबर की क्रेटा गाड़ी को रोका। कार सवार व्यक्ति मास्क नहीं पहने था तो सहायक उप निरीक्षक जगतपाल ने मास्क नहीं लगाने पर नीचे उतरने के लिए कहा।

इसी बात से नाराज होकर कार सवार आरोपितों ने गाड़ी बढ़ा दी। गाड़ी बढ़ने से सामने खड़े सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक को चोट आ गई। कार सवार आरोपित पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने के बाद लालपुर स्थित हुंडई शोरूम में घुस गए थे। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़ाया और शोरूम जाकर दोनों को पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+