CRPF की बटालियन से भरी स्पेशल ट्रेन के डिब्बे में छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशन पर विस्फोट, 6 जवान घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर रेलवे स्टेशन से दुख-भरी खबर आई है। यहां सीआरपीएफ जवानों को ले जाने वाली एक ट्रेन में इग्नाइटर-सेट बॉक्स में विस्फोट हो गया। जिससे सीआरपीएफ के कई जवान घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी देते हुए रायपुर पुलिस ने बताया कि, ट्रेन में ब्लास्ट इग्नाइटर-सेट बॉक्स के फर्श पर गिरने की वजह से हुआ। ब्लास्ट से ट्रेन में सवार अन्य जवान चौकन्ने हो गए। वहीं, कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

Recommended Video

    Chhattisgarh Blast: Raipur Railway Station पर ट्रेन में धमाका, CRPF के 6 जवान घायल | वनइंडिया हिंदी

    छत्तीसगढ़ में ट्रेन में विस्फोट

    छत्तीसगढ़ में ट्रेन में विस्फोट

    बहरहाल, घायल जवानों को उपचार के लिए ले जाया गया है। वहीं, रुकी ट्रेन में इस हादसे की जांच-पड़ताल की जा रही है। यह घटना रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, जब झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा रही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी, तभी विस्फोट हुआ। जिसमें सीआरपीएफ के जवान व हेड कांस्टेबल..घायल हुए, उनको रायपुर के नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट में सीआरपीएफ के कुल 6 जवान घायल हुए।

    बाथरूम के पास रखा डेटोनेटर फटा था

    बाथरूम के पास रखा डेटोनेटर फटा था

    रायपुर रेलवे पीआरओ शिव प्रसाद ने बताया कि, ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर आकर खड़ी हुई थी। सीआरपीएफ 211वीं बटालियन के जवान इस स्पेशल ट्रेन में थे। सुबह करीब साढ़े 6 बजे ट्रेन में ब्लास्ट हुआ। एक डमी कारतूस बॉक्स में रखा था, वो ट्रेन की बोगी में रखते ही फट गया। ट्रेन में फर्श पर बाथरूम के पास रखा डेटोनेटर जब फटा तो कई जवान उसकी चपेट में आ गए।

    घायलों को अस्पताल भेजा गया

    घायलों को अस्पताल भेजा गया

    ट्रेन में ब्लास्ट होने के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहां से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके बाद ट्रेन को सुबह करीब 7:15 बजे वहां से रवाना कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, इस दौरान सीआरपीएफ के डीआईजी भी रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+