कांग्रेस ने ट्विटर पर पोस्ट की RSS की ड्रेस में आग लगी तस्वीर,मनमोहन वैद्य ने दी यह प्रतिक्रिया
रायपुर, 12 सितंबर। कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया खातों से भारत जोड़ो यात्रा के बहाने आरएसएस पर तंज कसा है। कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पर आरएसएस के गणवेश में आग लगी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के जिसके बाद आरएसएस की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

To free the country from shackles of hate and undo the damage done by BJP-RSS.
— Congress (@INCIndia) September 12, 2022
Step by step, we will reach our goal.#BharatJodoYatra 🇮🇳 pic.twitter.com/MuoDZuCHJ2
दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते तीन दिनों से आरएसएस की बैठक चल रही थी ,इसी बैठक के संबंध में संघ के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस रखी थी। सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने बताया कि बैठक में यह तय किया गया कि देश के विद्यापीठों में हिंदुत्च पर पढ़ाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यूएस और यूके में हिंदुत्व पर पढ़ाई हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि बैठक में जीडीपी के स्थान पर भारतीय मानक इंडेक्स तैयार करने पर भी विचार हुआ है। डॉ वैद्य ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत को जोड़ने का काम अच्छी बात है, लेकिन भारत की पहचान भारतीय आध्यात्मिकता के आधार पर है, हिंदुत्व के भाव के साथ भारत को जोड़ने का काम होना चाहिए, तिरस्कार के आधार पर भारत कैसे जुड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के बाप-दादा ने बिना कारण संघ का तिरस्कार किया, उसपर प्रतिबंध लगाया,लेकिन संघ बढ़ता रहा, क्योंकि संघ के पास सत्य का सिद्धांत है। हमे समाज से सहयोग मिलता रहा है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: BJP में परिवर्तन जारी, अरुण साव ने बनाई अपनी टीम, युवाओं पर विशेष फोकस












Click it and Unblock the Notifications