सीएम भूपेश ने कसा पीएम मोदी पर तंज ,बोले - प्रधानमंत्री को किसानों से खतरा है, तो वह देश की रक्षा क्या करेंगे?
रायपुर,08 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले में कांग्रेस लगातार चन्नी सरकार के बचाव में लगी हुई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को अपनी सुरक्षा एजेंसी और देश के किसानों पर विश्वास नहीं है।

सीएम बघेल ने दिल्ली में हुए किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को दिल्ली में आने से रोकने के लिए सड़कों पर कील लगाई और गड्ढे खोदे गए थे,अब वही किसान जब प्रधानमंत्री से बात करना चाहते हैं ,तो उन्हें वक्त नहीं दिया जा रहा है। बघेल ने सवाल उठाया कि भारत किसानों का देश है और अगर प्रधानमंत्री को किसानों से खतरा है, तो वह देश की रक्षा क्या करेंगे? उन्होंने आगे कहा कि डोकलाम और गलवान घाटी को देख लीजिये। लगातार भारत की सीमाओं में अतिक्रमण हो रहा है और प्रधानमंत्री चुप हैं।
यह भी पढ़ें चन्नी के बचाव में भूपेश बघेल ने संभाला मोर्चा,पूछा आईबी के खिलाफ कार्रवाई होगी?
भूपेश बघेल ने कहा कि जिस रूट पर जाना नहीं था, वहां से लौटने के बाद पीएम ने जान बचने के लिए सीएम चन्नी को धन्यवाद कहा ,ऐसा कहना उन्हें शोभा नहीं देता है। प्रधानमंत्री देश की सुरक्षा, उन्नति और विकास के लिए चुने जाते हैं, लेकिन पीएम मोदी को अपनी सुरक्षा की चिंता लगी हुई है।
-
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Jewar Airport: कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications