Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चन्नी के बचाव में भूपेश बघेल ने संभाला मोर्चा,पूछा आईबी के खिलाफ कार्रवाई होगी?

रायपुर,06 जनवरी।पंजाब में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भाजपा के निशाने पर हैं।वही छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चन्नी के समर्थन में उतर आये है।गुरुवार को रायपुर के शंकर नगर स्थित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते हुए सीएम भूपेश बघेल ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री की इतनी बड़ी सभा से पहले से मौसम की जानकारी नहीं ली थी? बघेल ने सवाल पूछते हुए कहा कि पीएम अचानक सड़क मार्ग से चले गए ,क्या यह आईबी, सीबीआई व अन्य एजेंसी की फैलियर नहीं है।

bhupesh baghel cg

भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्य बात यह है कि पंजाब में आयोजित पीएम के कार्यक्रम में भीड़ नहीं थी,क्योंकि पूरे पंजाब में प्रधानमंत्री के खिलाफ वातावरण है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के काफिले पर ना तो कोई पथराव हुआ ना उन्हें काले झंडे दिखाए गए, फिर भी उन्होंने वापस लौटकर सुरक्षित लौटने के लिए सीएम चन्नी को धन्यवाद देने जैसा बयान दिया, इसका मतलब है कि मोदी विशुद्ध रूप से राजनीति कर रहें हैं । सुरक्षा केवल एक बहाना है, प्रधानमंत्री मोदी केवल अपनी राजनीति चमकाने पंजाब गए थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पीएम को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि पंजाब में एक दलित मुख्यमंत्री बना है। उन्होंने कहा भाजपा जान चुकी है कि उत्तर प्रदेश और पंजाब दोनों राज्यों में वह साफ होने वाली है,इसलिए वह राजनीति कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा के आभाव में भाजपा सरकार के कार्यकाल में झीरम घाटी नक्सल हमले में कांग्रेस की एक पूरी पीढ़ी खत्म हो गई थी। जहाँ सुरक्षा देनी थी ,वही सुरक्षा नहीं थी, जबकि पंजाब में कुछ भी नहीं हुआ, फिर भी भाजपा सोशल मीडिया पर पंजाब सरकार को बर्खास्त करनेकी मांग कर रही है।

यह भी पढ़े रायपुर में स्वच्छता महारैली हुई स्थगित,सीएम भूपेश बघेल होने वाले थे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पीएम के कार्यक्रम को आयोजित करने वालों ने पीएम के दौरे और रूट को लेकर पंजाब सरकार को बार-बार कन्फ्यूज किया।बघेल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पहले भी जाम में फंस चुके हैं, लेकिन चुनाव सिर पर होने की वजह से सहानुभूति पाने के लिए वह यह सब कर रहे हैं ।
सीएम बघेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री किसी भी पार्टी या दल के हों उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम सबकी भावनाएं उससे जुड़ी हुई हैं,क्योंकि पार्टी बाद में है,देश पहले आता है। बघेल ने केंद्र सरकार से पूछा कि सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान बॉर्डर के महज 10 किलोमीटर दूर पीएम के दौरे को लेकर इतना बड़ा रिस्क क्यों लिया गया? सही समय पर जानकारी ना देने वाली आईबी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+