RSS प्रमुख मोहन भागवत से CM भूपेश का सवाल, सबका डीएनए एक था, फिर नफरत क्यों?
भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद से हिंदुत्व और धर्मान्तरण जैसे मुद्दों पर सियासत गरमा गई है। दरअसल हिंदुत्व की पैरवी करते हुए भागवत ने छत्तीसगढ़ में आरएसएस कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए कहा था कि चालीस हजार वर्ष पूर्व भार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे थे। भागवत के इस दौरे के बाद से हिंदुत्व और धर्मान्तरण जैसे मुद्दों पर सियासत गरमा गई है। दरअसल हिंदुत्व की पैरवी करते हुए भागवत ने छत्तीसगढ़ में आरएसएस कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए कहा था कि चालीस हजार वर्ष पूर्व भारत में सभी का DNA एक था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरएसएस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि 40 हजार साल पहले सबका डीएनए एक था, फिर नफरत क्यों?

आरएसएस प्रमुख के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने पूछा कि संघ प्रमुख एक खास विशेष के लोग ही क्यों बनते हैं। कभी कोई दलित-आदिवासी को भी आरएसएस प्रमुख बनाना चाहिए,लेकिन ऐसा नहीं किया जा है। बघेल ने कहा कि सेवादल की नकल करके RSS को बनाया गया है।आरएसएस जिस मुद्दे को आज उठा रही है, उसको कांग्रेस के लोग पहले उठा चुके हैं। बघेल ने कहा कि संघ कांग्रेस की नकल कर रही हैं। उनको बी बताना चाहिए ,कि इसमें नया क्या है।
Raipur | If 40,000 years ago everyone's DNA was same in India then why is this hatred? Why RSS Chief is never a Dalit or Adivasi? Why do they all belong to a particular class? They are doing nothing new, they are raising all same issues that Cong once did: Chhattisgarh CM (17.11) pic.twitter.com/aMfHxJcb0h
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) November 18, 2022
इसके अलावा सीएम भूपेश बघेल ने आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण से प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर को सरकारी दफ्तरों से हटाए जाने की चुनाव आयोग से मांग को मानसिक दिवालियापन बताते हुए कहा है कि आप वाले एक तरफ गांधी टोपी लगाकर चुनाव लड़ते हैं,वहीं पंजाब में सरकार बन जाने के बाद, गांधीजी की तस्वीर गायब करके सरदार वल्लभ भाई पटेल और भगत सिंह की फोटो लगाते हैं,वहीं नोटों में गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर की मांग करते हैं। केजरीवाल के विचार किसके हैं, यह उनको पहले बताना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications