सीएम भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा, केंद्र सरकार लूटने में लगी है

सीएम भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा, केंद्र सरकार लूटने में लगी है

रायपुर, 18 अगस्त। सीएम भूपेश बघेल गुरुवार को दिल्ली प्रवास के रवाना हो गए। बघेल दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे है। दिल्ली जाने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा। सीएम भूपेश ने कहा कि यह सरकार लूटने में व्यस्त हुई है। कांग्रेस देश भर में महंगाई के विरुद्ध प्रदर्शन करने वाली है।

KK

पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा, पूरे भारत में महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल और डीजल समेत रसोई गैस और खाने का तेल सारा सामान महंगा है। केंद्र सरकार पनीर, दही सब में जीएसटी लगा रही है। जीएसटी से अब कुछ भी नहीं बचा है। सीएम भूपेश ने कहा कि देश में जब से रेल सेवा है,वह कभी बंद नहीं की गई थी,लेकिन मोदी सरकार लम्बे समय से ऐसा कर रही है। पहले प्लेटफार्म, ट्रेन का टिकट शुल्क बढ़ाया, अब एक वर्ष के बच्चे का भी पूरा टिकट लिया जायेगा। सीएम भूपेस ने कहा कि केंद्र सरकार लूटने में लगी हुई है।

गौरतलब है कि कांग्रेस की यह मेटिंग शाम 5.30 बजे से होने वाली है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली हवाई अड्‌डे से निकलकर सीधे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे । वहां से शाम को कांग्रेस मुख्यालय जायेंगे । बैठक में महंगाई के खिलाफ आंदोलन और हिमाचल प्रदेश-गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में चर्चा होगी ।

यह भी पढ़ें RAIPUR NEWS: कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जेबकतरों ने मारा नेताओ का पर्स, पैसे मोबाइल ,जूते तक चोरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+