CM भूपेश बघेल का तंज, भाजपा में चल रहा है एक्सपेरिमेंट
Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा में सिर्फ एक्सपेरिमेंट चल रहा है, मुझे तो लगता है कि चुनाव से पहले भाजपा का प्रभारी न बदल दिए जाएं,

CM Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। बघेल ने कहा, हमने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को कर्नाटक में चुनाव लड़ते देखा है, यही हश्र छत्तीसगढ़ में भी होने वाला है। बघेल ने आगामी दिनों में मोदी सरकार के मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे के संदर्भ में यह बात कही।
मंगलवार को कोंडागांव जिला रवाना होने से पहले रायपुर हैलीपेड में सीएम भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा में सिर्फ एक्सपैरिमैंट चल रहा है, मुझे तो लगता है कि चुनाव से पहले भाजपा का प्रभारी न बदल दिए जाएं, क्योंकि पूर्व प्रभारी पुरंदेश्वरी जी बदल गईं, जामवाल आए,मगर उन्हें किनारे रखा, नितिन नबीन भी हाशिये पर हैं। इसी तरह की स्थिति मौजूदा प्रभारी सीनियर लीडर ओम माथुर की है, क्योंकि माथुर भाजपा के सभी नेताओं को एक मंच पर नहीं ला पा रहे हैं और वह अकेले बिना स्थानीय नेताओं के बस्तर घूम रहे हैं।
सीएम भूपेश ने पूर्व सीएम रमन सिंह को लेकर कहा- वह कमांडो घेरे से बाहर नहीं आ पा रहे हैं और कार्यकर्ताओं और पब्लिक से दूर हो गए है। उनका कमांडो घेरा बना हुआ है, पूर्व मुख्यमंत्री होने के बाद भी वर्तमान मुख्यमंत्री से ज्यादा सुरक्षा घेरे में हैं। बघेल ने आगे कहा कि 15 साल के मुख्यमंत्री को भी पार्टी ने बेदखल कर दिया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार साय को बदलकर अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। धरमलाल कौशिक के स्थान पर नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाया, भाजपा में एक्सपेरिमेंट ही चल रहा है।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैं जब बस्तर गया था तब कहा जा रहा था, प्रधानमंत्री आने वाले हैं। यहां आया तो पता चला, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। मीडिया से पता चला है जेपी नड्डा भी आ रहे हैं। चुनाव है, इसलिए सब आएंगे। 4 महीने बचे है, इसलिए सब आकर छत्तीसगढ़ सरकार के कामों को देखेंगे कि कैसे 4 सालों में हमने छत्तीसगढ़ के लिए काम किया है ।
यह भी पढ़ें विश्व पर्यावरण दिवस: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास परिसर में रोपा आंवला का पौधा












Click it and Unblock the Notifications