भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव से बड़ा हादसा, GM समेत 6 की मौत 50 घायल

गैस रिसने की घटना शाम करीब पौने पांच बजे हुई। गैस का रिसाव होते ही आसपास के अधिकारी और कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। सूचना पाकर वाटर मैनेजमेंट विभाग के डीजीएम इंचार्ज बीके सिंह, डीजीएम एनसी कटारिया, चार्जमैन ए.सेमुएल, सीनियर ऑपरेटर वाईएस साहू, फायरमैन रमेश कुमार शर्मा और ठेका श्रमिक विकास वर्मा मौके पर पहुंचें, लेकिन जहरीली कॉर्बन मोनो ऑक्साइट के रिसाव के कारण उन की मौत हो गई।
प्रभावितों में वाटर मैनेजमेंट विभाग के कर्मियों के अलावा फायर ब्रिगेड और सीआईएसएफ के जवान भी शामिल हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी बीएसपी में कई हादसे हो चुके हैं। 9 जनवरी 1986 को कोक ओवन में गैस रिसाव हुआ था। इसमें 15 कर्मचारियों की मौत हो गई थी। वहीं 29 मई 1993 को संयंत्र के भीतर दीवार गिरने से छह महिला मजदूर की मौत हो गई थी।जबकि 2008 में एमएसडीएस-1 में एक कर्मचारी की मौत हुई थी और कुछ लोग घायल हो गए
थे।












Click it and Unblock the Notifications