Chhattisgarh Weather Update : बढ़ सकती है ठिठुरन, New Year पर निकालकर रखें गर्म कपड़े
छत्तीसगढ़ में दिसंबर भर लोग गर्म कपड़े नहीं पहन रहे थे,लेकिन आपके लिए सलाह है कि अगर आप रायपुर या प्रदेश के किसी भी हिस्से में नए साल का उत्सव मनाने जा रहे हैं,तो गर्म कपड़े जरूर साथ रखें,ठण्ड बढ़ सकती है।
छत्तीसगढ़ में मौसम सर्द हो सकता है। साल 2022 खत्म होने को है, देश के कई हिस्सों में अच्छी खासी ठंड पड़ रही है, लेकिन रायपुर में ज्यादा ठंड नहीं पड़ी । मौसम विभाग का अंदाजा है कि आज मौसम साफ़हो जाएगा,इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आनी शुरू हो जाएगी। इस बदलाव से ठंड भी बढ़ सकती है।

बुधवार तड़के से ही रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए देखे गए। रायपुर के आस पड़ोस के कुछ क्षेत्रों में तो बूंदाबांदी होने के बाद सुबह से हल्की ठंड दर्ज की है। लेकिन बादल की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। साथ ही न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
Recommended Video

दिसंबर के अंतिम दिनों में सरगुजा में भी मौसम का हाल लगभग ऐसा ही है। अंबिकापुर, पेंड्रा रोड में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। बुधवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर दिसंबर भर लोग गर्म कपड़े नहीं पहन रहे थे,लेकिन आपके लिए सलाह है कि अगर आप रायपुर या प्रदेश के किसी भी हिस्से में नए साल का उत्सव मनाने जा रहे हैं,तो गर्म कपड़े जरूर साथ रखें,ठण्ड बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला, Check Bounce हुआ, तो जमीन की रजिस्ट्री होगी शून्य












Click it and Unblock the Notifications