छत्तीसगढ़: माओवाद के खिलाफ जंग को लेकर बघेल सरकार ने केंद्र पर लगाए आरोप, कहा-'नहीं मिल रहा सहयोग'
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर माओवादी समस्या से निपटने के लिए किये जाने वाले कार्यो के संबंध में पर्याप्त आर्थिक मदद ना किये जाने का आरोप लगाया है। रविवार को मध्य परिषद की बैठक से पहले पत्रकारों स
रायपुर, 22 अगस्त। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर माओवादी समस्या से निपटने के लिए किये जाने वाले कार्यो के संबंध में पर्याप्त आर्थिक मदद ना किये जाने का आरोप लगाया है। रविवार को मध्य परिषद की बैठक से पहले पत्रकारों से चर्चा करने के दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जो काम हमने किए हैं,उसकी चर्चा करेंगे, फंड की समस्या रहती है। केंद्रीय कर का 11-12 हज़ार करोड़ नहीं मिल पा रहा है, कोंडागांव नक्सल मुक्त हुआ , तो केंद्र सरकार ने फंड रोक दिया गया, जबकि हमें तो इनाम मिलना चाहिए था।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि माओवादी प्रभावित इलाके बस्तर में सड़कों का जाल बिछा हुआ है, आज तक अबूझमाड़ में पट्टा नहीं दिया गया था, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आने के बाद पट्टा भी दिया जा रहा है, सड़कें भी बन रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कामों की वज़ह से नक्सलियों की भर्ती प्रभावित हुई है, लोग मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं, हमने स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोड़ दिया है, उससे काफी फ़र्क़ पड़ा है।
इधर सीएम भूपेश बघेल का भोपाल दौरा रद्द हो गया है। उन्होंने रायपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा जरुरी की,लेकिन उन्हें वापस सीएम हाउस लौटना पड़ा। दरअसल बघेल को आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होना था,लेकिन खराब मौसम की वजह से कोई भी विमान भोपाल हवाई अड्डे पर उतरने की स्थिति में नहीं है,इसलिए उन्हें दौरा रद्द करना पड़ा। हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में चल रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh : सीएम भूपेश बघेल को मिला राहुल गांधी का पत्र ,मिली भरपूर प्रशंसा












Click it and Unblock the Notifications