छत्तीसगढ़ की 1st महिला IPS अंकिता शर्मा खैरागढ़ एसपी बनीं, इनसे क्यों कांपते हैं नक्सली?
रायपुर, 1 मई। छत्तीसगढ़ पुलिस की लेडी सिंघम आईपीएस अंकिता शर्मा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। IPS Ankita Sharma अब छत्तीसगढ़ के नवगठित खैरागढ़ जिले की पुलिस अधीक्षक होंगी।

खैरागढ़ की पहली एसपी आईपीएस अंकिता शर्मा
खैरागढ़ की पहली एसपी के रूप आईपीएस अंकिता शर्मा की नियुक्ति हुई है। वहीं, बतौर एसपी काम का अवसर अंकिता शर्मा को भी आईपीएस बनने के बाद पहली बार मिला है।

2018 बैच की छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस अंकिता शर्मा
बता दें कि साल 2018 बैच की छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस अंकिता शर्मा बस्तर में नक्सली ऑपरेशन की कमान संभाल रही थीं। वहां से इनका खैरागढ़ एसपी पद पर ट्रांसफर हुआ है।

बस्तर में शानदार विदाई दी गई
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में अंकिता शर्मा ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ में नए बनाए जिले खैरागढ़ का एसपी बनाया गया है। बस्तर में उन्हें शानदार विदाई दी गई। जल्द ही खैरागढ़ एसपी के रूप में ज्वाइन करेंगीं।

अपनी टीम के साथ कई जंगलों दिखाई दीं
बता दें कि आईपीएस अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ पुलिस की सबसे काबिल अफसरों में से एक हैं। बस्तर में नक्सली ऑपरेशन की कमान संभालने की जिम्मेदारी इन्होंने बखूबी निभाई। अपनी टीम के साथ कई जंगलों दिखाई दीं। कहते हैं नक्सली भी आईपीएस अंकिता शर्मा के नाम से कांपते हैं।
लगातार आगे बढ़ने की शुभकामनाएं
एक मई को बस्तर से पुलिसकर्मियों ने एएसपी अंकिता शर्मा को शानदार विदाई दी। पुलिस अफसरों ने इनकी गाड़ी को धक्का देकर भविष्य में लगातार आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पुलिसकर्मियों का अभिवादन
खुद अंकिता शर्मा ने अपनी वाट्सएप स्टोरी में भी यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अंकिता उन तमाम पुलिसकर्मियों का अभिवादन भी करती दिख रही है। बता दें कि अपने काम सबसे जुदा स्टाइल को लेकर आईपीएस अंकिता शर्मा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।
युवा पीढ़ी को भी आगे बढ़ा रहे हैं
आईपीएस अंकिता शर्मा देश के उन चुनिंदा अफसरों में शामिल हैं, जो खुद अफसर बनने के बाद भी युवा पीढ़ी को भी आगे बढ़ा रहे हैं। ये अपनी डयूटी में से वक्त निकालकर उन युवाओं को निशुल्क कोचिंग भी देती हैं, जो यूपीएससी की तैयारियां कर रहे हैं।
IPS ANKITA SHARMA से जुड़ीं अन्य खबरें
3. IPS अंकिता शर्मा हैं जंगल की 'शेरनी', जानिए वजह?












Click it and Unblock the Notifications