छत्तीसगढ़:रायपुर के अभनपुर में हुआ सड़क हादसा, पुन्नी मेले में जा रही 6 महिलाओं की मौत
रायपुर,16 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे हुए अभनपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,जहां केन्द्री के पास एक तेज रफ्तार जाइलो वाहन के डिवाइडर से टकराने से 5 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई है,जबकि अर्चना मोला नाम की एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग भिलाई के सुभाष नगर के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक महिलाएं आज से राजिम में शुरू होने वाले धार्मिक आयोजन पुन्नी मेला में शामिल होने जा रही थी। आज सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच से की है, हादसे में 3 अन्य महिलाये और 1 ड्रायवर के घायल था, जबकि अर्चना मोला नाम की एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।घायलों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में रिफर किया गया है। हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओ की पहचान सुचिता साहू 65 वर्ष, काजल 60 वर्ष, सविता दास 65, रीना चौधरी 75 वर्ष, रीना दास 75 वर्ष के तौर पर की गई है ।
यह भी पढ़ें वेलेंटाइन डे में प्रेमी नहीं आया मिलने, लड़की ने दे दी जान

मुख्यमंत्री ने किया गहरा दुख प्रकट
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर जिले के अभनपुर केंद्री के पास कार दुर्घटना में 6 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। ये महिलाएं भिलाई से राजिम पुन्नी मेले में शामिल होने के लिए जा रही थी। कार के डिवाइडर से टकराने से यह हादसा हुआ।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। बघेल ने इस दुर्घटना में घायल ड्राइवर को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैंमुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए सड़क दुघटना में मृत भिलाई निवासी 06 महिलाओं के परिजनों को 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि दे दी गई है। अभनपुर एस.डी.एम ने यह राशि मृतकों के परिजनों को दी है। वहीं सड़क हादसे में घायल 5 महिलाओं का इलाज मेडिकल कॉलेज के अंबेडकर अस्पताल में किया जा रहा है।
दुर्घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तत्काल अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए और मृतक महिलाओं के परिजनों को 25-25 हजार रूपये की सहायता भी तत्काल देने को कहा।
अभनपुर के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी ने सड़क दुर्घटना में मृत रीना करमाकर, सुचित्रा साहा, सविता रानी और मीरा दास के पुत्रों को 25 -25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी। वहीं मृतक रीना चौधरी और अर्जना मौला के पतियों को 25 -25 हजार रूपये की सहायता दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications