CM भूपेश बघेल के लाइव वीडियो पर गाली लिखना युवक को पड़ा भारी, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लाइव वीडियो पर भद्दा कमेंट्स करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वाले एक युवक पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही है।

Chhattisgarh raipur cm bhupesh baghel live video fir against man for abusive word

रायपुर के सिविल लाइन थाने में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने युवक के खिलाफ शिकात दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि फेसबुक पर एस चंद्रशेखर राव नाम के व्यक्ति ने सीएम भूपेश बघेल के लाइव के दौरान फेसबुक पेज पर भद्दी गालियां लिखी। ना केवल सीएम बघेल बल्कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ भी अश्लील टिप्पणी की है। इस टिप्पणी के खिलाफ आपत्ति जताते हुए विनोद तिवारी ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

शिकायत दर्ज कराने वाले कांग्रेस नेता विनोद तिवारी का कहना है कि सोशल मीडिया में अमर्यादित तरीके से टिप्पणी नहीं करना चाहिए। शालीन शब्दों में विरोध जताना चाहिए, लेकिन कुछ लोग लगातार अश्लील भाषा का इस्तेमाल सोशल मीडिया में करने लगे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे भेजने से ही वे लोग सबक सीखेंगे। वहीं सिविल लाइन के थाना प्रभारी सुशांतो बनर्जी का कहना है कि इस मामले में एस चंद्रशेखर राव के खिलाफ एफआईआरदर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+