रायपुरः खेल-खेल में सेप्टिक टैंक में गिरा मासूम, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ दिया दम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कबीर नगर इलाके के अटल आवास के पास दर्दनाक हादसा हो गया, सेप्टिक टैंक में गिरने जाने से एक बच्चे की मौत हो गई। बीते बुधवार की शाम को दो बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान खेलते- खेलते पास में ही खुले पड़े सेप्टिक टैंक में दोनों बच्चे गिर गए। दोनों बच्चों में से एक बच्चा किसी तरह बाहर निकल आया और जाकर उसने अपने परिवार वालों के साथ ही आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद मौके पर पहुंचकर लोगों ने दूसरे बच्चे को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला।

chhattisgarh raipur boy died due to fallen in septic tank

बच्चे को बाहर निकालकर फरिजन फौरन बच्चे को अस्पताल लेकर गए लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। कबीर नगर इलाके में कई जगहों पर सेप्टिक टैंक को खुला छोड़ दिया गया है, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस मामले में निगम की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जितने भी खुले सेप्टिक टैंक हैं उनको ढक कर रखना चाहिए। लेकिन लापरवाही के चलते कई जगहों पर यह ऐसे ही खुले रहते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है।

कबीर नगर थाना प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल का कहना है कि ये बुधवार शाम की घटना है। दोनों बच्चे खेल रहे थे तब ये हादसा हुआ और एक बच्चे की अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई थी। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि 3 महीने पहले भी विधानसभा थाना क्षेत्र में महालेखाकार कॉलोनी में 16 फरवरी को सेप्टिक टैंक में ही गिर जाने से एक 5 साल की मासूम बच्ची की भी मौत हो गई थी।

महालेखाकार कॉलोनी में लुका-छुपी खेलने के दौरान पांच साल की बच्ची सेप्टिक टैंक के मेनहोल में गिर गई थी। इस दौरान मासूम बच्ची का भाई भी वहीं मौजूद था। उसने परिवार वालों को सूचना घटना की सूचना दी थी। इसके बाद बच्ची को होल से निकालकर मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+