कोमा से वापस लाने के लिए अस्पताल में अजीत जोगी को सुनाए जा रहे हैं 70 के दशक के उनके फेवरेट गाने

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले और पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी की हालत नाजुक बनी हुई है। करीब चार दिन से उनकी हालत जस के तस बनी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी का इलाज रायपुर के श्री नारायण अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनकी ब्रेन की एक्टिविटी न के बराबर है और वो कोमा में हैं। इसलिए उनको होश में लाने के लिए सांग थेरेपी का सहारा लिया जा रहा है। अजित जोगी को उनके फेवरेट गाने सुनाए जा रहे हैं।

Recommended Video

    Chhattisgarh के पूर्व सीएम Ajit Jogi की हालत नाजुक, Song Therapy से हो रहा ईलाज | वनइंडिया हिंदी
    धीमी आवाज में सुनाया जा रहा है संगीत

    धीमी आवाज में सुनाया जा रहा है संगीत

    डॉक्टर उन्हें होश में लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। न्यूज 18 के मुताबिक अस्पताल के डायरेक्टर सुनील खेमका ने बताया कि 74 वर्षीय अजीत जोगी को बीते सोमवार की दोपहर से सांग थैरेपी दी जा रही है। उन्हें 70 के दशक के उनके फेवरेट गाने सुनाए जा रहे हैं। धीमी आवाज में उन्हें सांग थैरेपी दी जा रही है। दरअसल, ये सबकुछ उनके ब्रेन की एक्टिविटी के लिए ऐसा किया जा रहा है।

    न्यूरोलॉजिकल गतिविधियां न के बराबर

    न्यूरोलॉजिकल गतिविधियां न के बराबर

    अस्पताल के चिकित्सक पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनकी हालत में जल्द सुधार हो। फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. खेमका के मुताबिक 74 वर्षीय अजीत जोगी की हालत मंगलवार को भी चिंताजनक ही बनी हुई है। उनके हार्ट, ब्लड प्रेशर और यूरिन का आउटपुट नियंत्रित कर लिया गया है, लेकिन न्यूरोलॉजिकल गतिविधियां न के बराबर हैं। यानी की मस्तिष्क में न के बराबर गतिविधि हो रही है।

    अगले 24 से 48 घंटे अहम

    अगले 24 से 48 घंटे अहम

    उन्हें वेंटिलेटर से ही सांस दी जा रही है। मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत चिकित्सकों की विशेष टीम उन पर नजर बनाए हुए है। अगले 24 से 48 घंटे उनके लिए बेहद अहम हैं। हालांकि अभी तक अस्पताल प्रबंधन की तरफ से अजीत जोगी की तबीयत को लेकर 5वां मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। गौरतलब है कि 9 मई को पूर्व सीएम अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट आया था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+