छत्तीसगढ़ पुलिस ने जारी किए सुकमा हमले के साजिशकर्ताओं के पोस्टर, जिंदा या मुर्दा ईनाम 40 लाख

छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुछ नक्सलियों के पोस्टर जारी किए हैं, जिनको जिंदा या मुर्दा पकड़ने पर सरकार ने ईनाम का ऐलान किया है।

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार को नक्‍सली हमले में CRPF के 25 जवानों की मौत के बाद राज्य पुलिस इस हमले के मास्टरमाइंडों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुछ नक्सलियों के पोस्टर जारी किए हैं और इन पर ईनाम का ऐलान किया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने जारी किए सुकमा हमले के साजिशकर्ताओं के पोस्टर,

नक्सली रामन्ना

नक्सली रामन्ना

रामन्ना उर्फ संतोष रावुला उर्फ कुंटा रामना, उर्फ रामुलू उर्फ सुरेश उर्फ रंजीत को जिंदा या मुर्दा पकड़ने वाले को 40 लाख के ईनाम का ऐलान छ्त्तीसगढ़ शासन की ओर से किया गया है।

कु. बनोजा

कु. बनोजा

30 साल की कमांडर बनोजा पर छत्तीगसगढ़ सरकार ने आठ लाख रुपए के ईनाम की घोषणा की है।

सुरेंद्र माड़वी

सुरेंद्र माड़वी

सुकमा जिले के सुरेंद्र उर्फ माड़वी सिमा उर्फ रघु उर्फ मड़कामी सोजा उर्फ बारसे उर्फ सोमा सोढ़ी पर पुलिस ने दस लाख रुपए का ईनाम घोषित किया है।

सोड़ी लिंगे

सोड़ी लिंगे

महिला कमांडर सोड़ी लिंग पर पांच लाख रुपए के ईनाम का ऐलान किया गया है।

माड़वी मंगली

माड़वी मंगली

महिला नक्सली माड़वी मंगली पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने तीन लाख रुपए के ईनाम की घोषणा की है। मांगली बीजापुर जिले की है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+