Chhattisgarh News: ईडी ने छत्तीसगढ़ के IAS समीर विश्नोई समेत 2 को किया गिरफ्तार
रायपुर,13 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में ED की छापेमार कार्रवाई के बाद अब गिरफ्तारियां भी शुरू की जा रही हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने IAS समीर विश्नोई, इंद्रमणि ग्रुप के सुनील अग्रवाल और कांग्
रायपुर,13 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में ED की छापेमार कार्रवाई के बाद अब गिरफ्तारियां भी शुरू की जा रही हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने IAS समीर विश्नोई, इंद्रमणि ग्रुप के सुनील अग्रवाल और कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी के रिश्तेदार लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार किया है। वही रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू का अभी ईडी अफसरों के सामने पेश होना बाकी है।

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ के कई शहरों में ईडी ने छापामार कार्रवाई की थी। इस छापे के दौरान प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने राज्य के एक IAS अधिकारी के घर से लगभग चार करोड़ रुपये की नकदी, सोना, करोड़ों की ज्वैलरी और दस्तावेज बरामद किये हैं। वहीं आईएएस समीर विश्नोई के घर पर भी छापेमारी की गई थी।
कहा जा रहा है कि ED को उनके घर से भारी मात्रा में सोना मिला था। मंगलवार को ईडी की टीम ने रायपुर, भिलाई, दुर्ग, महासमुंद, रायगढ़ में IAS अफसर, सीए समेत कई कांग्रेस नेताओं के यहां छापामार करवाई की है। रायपुर के देवेंद्र नगर में शहर के नामी CA विजय मालू के अतिरिक्त रायगढ़ की कलेक्टर रानू साहू के निवास, महासमुंद में कांग्रेस के दिग्गज नेता अग्नि चंद्राकर, अनुपम नगर में कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी के यहां छापा मारा था । साथ ही माइनिंग हेड IAS अधिकारी जेपी मौर्या के रायपुर स्थित आवास में भी ED ने छापा मारा था ।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: रमन सिंह पर मुकदमा करेंगे भूपेश बघेल? 'सोनिया का ATM' कहने पर हुए नाराज़ ,पढ़िए पूरी खबर












Click it and Unblock the Notifications