Chhattisgarh News: गोबर के पेंट से रंगे जायेंगे छत्तीसगढ़ के स्कूल, CM भूपेश ने जारी किये निर्देश

छत्तीसगढ़ के स्कूलों की रंगाई-पोताई अब गोबर से निर्मित पेंट से होगी। राज्य में स्थापित किए गए गौठानों में रूरल इंण्डस्ट्रीयल पार्क विकसित किया जा रहा है।

रायपुर, 08 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों की रंगाई-पोताई अब गोबर से निर्मित पेंट से होगी। राज्य में स्थापित किए गए गौठानों में रूरल इंण्डस्ट्रीयल पार्क विकसित किया जा रहा है। इन पार्को में स्व सहायता समूह की महिलाओं गोबर से पेंट बनाने का काम भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण महिलाओं को रोजगार का जरिया देने और उनकी आय बढ़ाने के लिए सभी स्कूलों में रंगाई-पोताई गोबर से बने पेंट से करने के निर्देश दिये हैं।

gobar pent cg.jpg

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी कि न्यू सर्किट हाऊस में कलेक्टर एसपी कान्फ्रेस के दौरान वाहन गौठान एवं रीपा रूरल इंण्डस्ट्रीयल पार्क के स्वयं स्वः सहायता समूह के द्वारा लगाए स्टॉल का अवलोकन करने पहुंचे। वहाँ उन्होंने समूह द्वारा प्रदर्शित उत्पाद गोबर से बने पेंट कुकीस, अचार तथा बाँस से बने घरेलू उपयोग की वस्तुएं कलाकृति को देखा तथा इस संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा निर्मित किये गए उत्पादों की सराहना करते हुए अपर मुख्य सचिव को कहा कि, राज्य की सभी शासकीय स्कूलों में पोताई कार्य में गौठान या रूरल इंण्डस्ट्रीयल पार्क में निर्मित गोबर से बने पेंट का उपयोग करने के निर्देश जारी करें।

रूरल इंडस्ट्री पार्क में बने उत्पादों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित दो दिवसीय कलेक्टर एवं एसपी कॉन्फ्रेंस में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदेश के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) एवं गौठानों में बन रहे उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है । इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा किया गया । इस प्रदर्शनी का उद्देश्य यह है कि विभिन्न जिलों से आए कलेक्टर एवं जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एक दूसरे के जिलों में उत्पादित प्रोड्क्ट्स को देखकर प्रेरित हों एवं अपने जिले में स्थापित होने वाले रीपा में इन उत्पादों की संभावनाओं को तलाशने और इनके उत्पादन हेतु बेहतर व्यवस्था एवं माहौल तैयार करें।

इस प्रदर्शनी में महासमुंद जिले के दूध उत्पाद, मसाले, सुगंधित अगरबत्ती, एलईडी बल्ब आदि उत्पाद हैं, वही रायपुर जिले से साबुन, कुकीज, और मोमबत्ती, जांजगीर-चांपा से कोसा सिल्क की साड़ियां, कुर्तियां, सलवार सूट का कपड़ा, जिला कोंडागांव से नारियल का कोल्ड प्रेस ऑयल, तिखुर मिल्क शेक, मसाले, बस्तर जिले से रागी, मसाले, बेल मेटल के भी उत्पाद लाए गये हैं ।

बेमेतरा से केले के रेशे से बने हुए उत्पाद, दंतेवाड़ा से कुकीज, रागी, ड्राई फ्रूट्स, अचार , कांकेर जिले से गोबर से बना हुआ पेंट, मसाले, गौठानों में तैयार किये जा रहे वर्मीकम्पोस्ट के पैकिंग हेतु प्लास्टिक बोरी आदि उत्पाद प्रमुख रूप प्रदर्शित किए गए हैं । प्रदर्शनी में सभी जिलों के कलेक्टर व अन्य अधिकारियों ने स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया और उनकी सराहना भी की।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: रायपुर में Collector-SP Conference शुरू, CM भूपेश ने दिए यह जरूरी निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+