छत्तीसगढ़: भाजपा ने किया विधानसभा चुनाव की हार का हिसाब चुकता, कांग्रेस महज 2 सीटों पर आगे

Lok sabha election results 2019 News, रायपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य की कुल 11 सीटों में से 9 पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं, 2 सीटों पर कांग्रेस आगे है। दुर्ग सीट से विजय बघेल 24 हजार तो कांकेर से मोहन मंडावी 8 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। पिछले चुनाव में राज्य की सभी सीटों में से कांग्रेस महज एक सीट ही जीत पाई थी, जबकि भाजपा को 10 सीटें मिली थीं। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, मतगणना के लिए यहां 27 मतगणना केंद्रों में 5184 मतगणनाकर्मी और माइक्रोऑब्जर्वर नियुक्त किए गए। सबसे पहले राज्य की बस्तर लोकसभा सीट के नतीजे आएंगे। वहीं, रायपुर में सबसे ज्यादा उम्मीदवार होने के चलते वहां के नतीजे सबसे आखिरी में घोषित होंगे।

Chhattisgarh election result 2019 UPDATES: BJP leading 10 seats, Congress only 2 seats

2014 में कांग्रेस ने ही जीती थी दुर्ग लोकसभा सीट
दुर्ग लोकसभा सीट पिछले चुनाव में कांग्रेस के खाते में ही गई थी। इस बार, एग्जिट पोल में नतीजे चौंकाने वाले दिखाए गए। आज मतगणना के दौरान तो कांग्रेस को और भी बड़ा झटका लगा। यह दूसरी बार हो रहा है कि भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले बहुत ज्यादा सीटें मिल रही हैं। इससे पहले तक यदि सारे एग्जिट पोल को देखा जाए तो भाजपा को प्रदेश में 3 से 5 सीटों का नुकसान होता दिख रहा था। मगर, भाजपा 9 सीटों पर बढ़त में है।

कांग्रेस के लिए निराशाजनक रहे चुनाव
बीते महीनों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य में हुए विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने जीते थे। मगर, लोकसभा चुनाव में उसे करारा झटका लगा है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ ही उसे छत्तीसगढ़ में भी भाजपा से हार का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+