छत्तीसगढ़ः आज से प्रतिदिन लगेगी कोरोना वैक्सीन, डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी रद्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियों को रद्द करने का निर्देश दिया है। वहीं दूसरे आदेश में प्रतिदिन कोरोना की वैक्सीन लगाने को कहा गया है। इस नए आदेश के बाद अब रविवार और राजपत्रित छुट्टी के दिन भी टीकाकरण किया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लग सके। बीते गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक ने आदेश जारी कर स्वास्थ्य अधिकारियों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टी को रद्द करने का निर्देश दिया है।

chhattisgarh doctors and health workers leave cancelled

साथ ही कहा गया है कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपने मुख्यालय में रहकर काम करेंगे। अगर किसी व्यक्ति की खास परिस्थिति में छुट्टी की आवश्यकता होगी या उसको मुख्यालय छोड़ना जरूरी लग रहा हो तो कलेक्टर की अनुमति के बाद ही ऐसा किया जाएगा। विभागाध्यक्ष कार्यालय से संबंधित होने पर संचालक को प्रस्ताव भेजना होगा। बता दें कि साल 2020 में भी इस तरह का आदेश जारी किया गया था। लेकिन बाद में अधिकारियों-कर्मचारियों को ट्रेनिंग और आवश्यकता के नाम पर छुट्टी दी जाने लगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर अब प्रदेश में कोरोना का टीकाकरण प्रतिदिन होगा। विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। गुरुवार को रायपुर की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी संस्था प्रमुख, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी और शहरी कार्यक्रम प्रबंधकों को इसके आदेश जारी किये हैं। आदेश में कहा गया है कि एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगना है।

ऐसे में प्रतिदिन रविवार और छुट्टी के दिन भी टीकाकरण होगा। शुरुआत में कोरोना का टीका सप्ताह में केवल 4 दिन हो रहा था। बाद में इसे बढ़ाकर छह दिन किया गया था।गुरुवार को प्रदेश में 2 हजार 378 केंद्रों पर 2 लाख 34 हजार 397 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें 45 वर्ष से अधिक आयु समूह वाले 2 लाख 22 हजार 633 लोगों को पहली डोज लगी है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,617 नए केस मिले हैं, जो अब तक एक दिन में मिले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। वहीं गुरुवार को 25 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+