छत्तीसगढ़ः हर रोज टूट रहा है कोरोना का रिकॉर्ड, सामने आए 15 हजार से अधिक मामले, 105 की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना बेलगाम होता जा रहा है। बीते गुरुवार को 15 हजार 256 नए कोरोना संक्रमित मिले। इन नए मामलों के चलते अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 21 हजार 769 हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 53 हजार 454 सैंपल की जांच की गई। चिंताजनक बात यह है कि प्रतिदिन कोरोना के चलते होने वाली मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 105 लोगों की मौत हुई। बीते सप्ताह हुई 30 लोगों की मौत की जानकारी गुरुवार को सरकार को मिली।

chhattisgarh corona update new case of covid 19 across 15 thousand and died 105 people

इस तरह देखा जाए तो गुरुवार को जारी आंकड़ों में कुल 135 लोगों की मौत हुई। पूरे प्रदेश में अब तक 5442 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले साल से अब तक छत्तीसगढ़ में 5 लाख 1500 लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है। गुरुवार को 9 हजार 643 लोग ठीक हुए।

प्रदेश की राजधानी रायपुर शहर में पिछले 24 घंटे में 3438 नए मरीज मिले हैं और 60 लोगों की मौत हो गई। नए कोरोना संक्रमितों के चलते अब राजधानी में एक्टिव मरीज 25 हजार 394 हैं। दुर्ग में 1778 नए मरीज, 5 लोगों की जान गई और अब यहां एक्टिव मरीज 20986 हैं। बिलासपुर में 1139 नए मरीज मिले, अब यहां एक्टिव मरीज 7829 हैं।

वहीं राजनांदगांव में 1319 नए मरीज मिले, 2 लोगों की जान गई और यहां 11905 एक्टिव केस हैं। रायगढ़ में 710 नए मरीज मिले और 5 लोगों की जान गई। अब जिले में 3553 एक्टिव केस हैं। कोरबा में 892 लोग संक्रमित हुए, अब यहां 5044 एक्टिव मरीज हैं। बलौदाबाजार में 616 नए संक्रमित मिले, यहां 3 लोगों की मौत हुई, यहां 5 हजार 969 एक्टिव मरीज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+