छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में मिले 4943 कोरोना संक्रमित, पॉजिटिव रेट हुई कम
रायपुर। लॉकडाउन लागू होने के बाद से छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में यानी कि बीते शुक्रवार को 4 हजार 943 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। वहीं 9 हजार 867 लोगों ने कोरोना को मात दी है। नए आंकड़ों के साथ ही प्रदेश में अब एक्टिव मरीज की संख्या 76 हजार 446 हो गई है। पिछले 24 घंटे में अगर जांच की बात करें तो 65 हजार 642 सैंपल जांचे गए हैं। वहीं 96 संक्रमितों की मौत की जानकारी सामने आई है। बीते गुरुवार को 113 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई थी।

दुर्ग शहर में 127 नए संक्रमित मिले 2 लोगों की मौत हुई। नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 2449 है। राजनांदगांव में 92 नए मरीज मिले 2 लोगों की मौत हुई। नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1601 है। रायपुर में 348 नए संक्रमित मिले हैं 11 लोगों की मौत हुई। जिले में अब 4684 एक्टिव केस है। बिलासपुर में 162 नए मरीज मिले 10 लोगों की मौत हुई 3185 एक्टिव मरीज है। रायगढ़ में 358 नए मरीज मिले 13 लोगों की मौत हुई 6159 एक्टिव मरीज हैं। छत्तीसगढ़ में सबसे कम 36 नए मरीज नारायणपुर में मिले 294 यहां एक्टिव मरीज हैं।
हालात हो रहे सामान्य
सरकारी दावों की मानें तो छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में स्थिति काफी सामान्य होती जा रही है। 20 मई को प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 8% थी। राज्य के 14 जिलों में पॉजिटिविटी दर घटकर 8% या इससे कम हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर अभी पॉजिटिविटी दर 15% है। राजनांदगांव सुकमा बीजापुर जिले में संक्रमण की दर 2% है, कबीरधाम और कांकेर जिले में 3%, दुर्ग में 4%, कोरबा नारायणपुर में 5%, बिलासपुर में 6%, रायपुर, बलौदा, बाजार भाटापारा, जशपुर और दंतेवाड़ा में 7% और बेमेतरा में 8% पॉजिटिविटी दर है।












Click it and Unblock the Notifications