Chhattisgarh News: कांग्रेस ने ओम माथुर पर कसा तंज, कहा- बस्तर में ध्यान से नहीं होगा BJP को लाभ

Shiv Daharia On BJP: छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री डहरिया ने कहा कि आदिवासी समाज को पता है कि कांग्रेस पार्टी उनका का ध्यान रख रही है। भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर का स्वागत है,वह आएं और अपना काम करें।

shiv daharia chhattisgarh oM mathur

Congress On Om Mathur: भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर 24 अप्रैल से 6 दिवसीय प्रदेश दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। ओम माथुर ने सोमवार से ही बस्तर से अपना कार्यक्रम शुरू कर दिया है। राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने ओम माथुर के दौरे पर तंज कसा है। भूपेश बघेल के कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी को बस्तर में ध्यान केंद्रित करने से कोई लाभ नहीं मिलेगा। बस्तर के संबंध में भाजपा को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

राज्य के श्रम मंत्री डहरिया ने कहा कि आदिवासी समाज को पता है कि कांग्रेस पार्टी उनका का ध्यान रख रही है। छत्तीसगढ़ की जनता जानती हैं कि कांग्रेस पार्टी उनका ख्याल रखती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कई शासकीय योजनाओं की उपलब्धियों का डंका पूरे देश में बज रहा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर के दौरे पर मंत्री ने कहा कि उनका स्वागत है,वह आएं और अपना काम करें। इधर भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के बस्तर दौरा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को बस्तर दौरा करने से पहले भाजपा संगठन के भीतर जो आदिवासी नेताओं की उपेक्षा हो रही है, उन्हें सम्मान दिलाने कोशिश करनी चाहिये।

यह भी पढ़ें CG News: बुलडोजर सियासत पर CM भूपेश का सवाल, BJP तय करे कि उनके नेता मोदी हैं या योगी आदित्यनाथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+