ED पर बरसी छत्तीसगढ़ कांग्रेस, CM भूपेश बघेल ने कहा- ट्रैफिक पुलिस की तरह हो गई है ईडी
Chhattisgarh Congress: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर सहित कई नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर ईडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Bhupesh Baghel ED: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय यानि ED की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगवायें हैं। बुधवार को रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, सड़क पर ट्रैफिक पुलिस खड़ी रहती है चालान बुक लेकर, जो भी आए, उसे पकड़े, चालान काटे और अंदर कर दिए, या बोलते हैं कोर्ट में जाकर पटाओ। इसी तरह से ईडी वाले नोटिस जेब में रखे रहते हैं, । जिसे मन आया, उसके नाम से नोटिस, वहीं खड़े-खड़े दे दिया।
इधर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर सहित कई नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर ईडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
कांग्रेस नेताओं ने हाल में छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले के आरोपी कारोबारी अनवर ढेबर के बयान को आधार बनाकर कहा कि ईडी गन प्वाइंट पर कारोबारियों को धमकाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ बयान देने का दबाव बना रही है और भूपेश बघेल सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ईडी ने कोरे कागज पर साइन करवाए हैं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भीईडी से कहा है कि भय का माहौल न उत्पन्न करें। कांग्रेस नेताओं ने आगे कहा कि आरोपियों से साजिश के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम लेने को कहा जा रहा है। सुशील आनंद शुक्ल ने ईडी की तुलना डाकू खड़क सिंह करते हुए दावा किया है कि ईडी के पास 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले से जुड़े कोई भी साक्ष्य नहीं हैं। अगर सबूत होते, तो वह उन्हें अदालत में पेश करती।
कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शराब घोटाले की के मनगढ़ंत आरोपों की पटकथा विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने ईडी के माध्यम यह साजिश रची है। उन्होंने कहा कि पहले आयकर का छापा पड़ा, जो फेल हो गया और जब ईडी,आईटी की कार्रवाई के बाद भी साक्ष्य पेश नहीं कर पाए, तो बंदूक की ताक़त पर लोगों को डरा धमका कर सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
यह भी पढ़ें CG Congress: सीएम हाउस में हुई कांग्रेस की उच्चस्तरीय मीटिंग, कुमारी शैलजा ने आला नेताओं से की चर्चा












Click it and Unblock the Notifications