CG Congress: सीएम हाउस में हुई कांग्रेस की उच्चस्तरीय मीटिंग, कुमारी शैलजा ने आला नेताओं से की चर्चा
Kumari Shailja Congress: मंत्री टी.एस सिंहदेव ने बताया कि मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों, संगठन के कार्य, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और शेष कामों को जल्द से जल्द पूरा करने पर चर्चा हुई है।

Chhattisgarh Congress High level Meeting: छत्तीसगढ़ में दोनों ही मुख्य सियासी दल यानी भाजपा और कांग्रेस ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2023 में विजय हासिल करने के लिए खास रणनीति तैयार करने बैठके आयोजित की।भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा कार्य समिति की बैठक हुई,तो वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की बैठक भी आयोजित हुई। दिल्ली से रायपुर पहुंची छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा मुख्यमंत्री निवास में सीएम भूपेश बघेल , स्पीकर चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ कांग्रेस की उच्च स्तरीय मीटिंग ली।
बैठक के संबंध में मंत्री टी.एस सिंहदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों, संगठन के कार्य , कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और शेष कामों को जल्द से जल्द पूरा करने पर चर्चा हुई है। सिंहदेव ने संगठन में बदलाव के संबंध में कहा कि 75 से अधिक सीटें कांग्रेस को मिली है, राज्य काम अच्छा हुआ है, तो बदलाव क्यों करना चाहिए?
ज्ञात हो कि कुमारी सैलजा 6 दिन पहले ही रायपुर आईं थीं। पिछली बैठक में भी उन्होंने चुनावी रणनीति सहित कई मुद्दों पर बातचीत की थी। बैठक में मंत्री, राज्य के सभी महापौर, कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हुए थे। इस बैठक में उन्होंने इस साल के अंत में प्रस्तावित 2023 के चुनाव को लेकर सभी को जीत का लक्ष्य दिया था।
ये भी पढ़ें CM भूपेश बघेल का तंज, छत्तीसगढ़ बन गया है ED-IT-CBI का Holiday Destination












Click it and Unblock the Notifications