ब्वॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला से किया गैंगरेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने गैंगरेप के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बीते सोमवार को पीड़ित महिला ने मौदहापारा थाने की टीम ने एक महिला की शिकायत पर एक्शन लिया है। महिला की शिकायत के मुताबिक उसके बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपित लड़के पहले से शादीशुदा हैं।

गैंगरेप की घटना रविवार देर शाम की है। दरअसल, महिला का उसके बॉयफ्रेंड अजीत सिंह से तीन-चार साल पुराना प्रेस संबंध है। इस बीच महिला की शादी हुई, मगर उसने अजीत से मिलना जारी रखा। अपने दोस्तों के साथ मिलकर अजीत ने गैंगरेप का प्लान बनाया। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि अजीत को लगा कि डरा-धमकाकर वो मामले को संभाल लेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
अजीत ने रविवार शाम को महिला को घुमाने ले जाने की बात कही। बातों में आकर महिला भी उसके साथ घूमने के लिए तैयार हो गई। अजीत महिला को मौदहापारा इलाके के कैनाल रोड तक ले गया। यहां पहले से मौजूद अजीत के दोस्त मनोज तांडी और सूरज खंडाते मौजूद थे। इसके बाद अजीत सिंह महिला से छेड़छाड़ करने लगा और तीनों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया।
अजीत और उसके साथियों ने महिला के साथ इसके बाद मारपीट भी की। यह भी कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। तब महिला अपने घर लौट गई थी। मगर इस बात की जानकारी सोमवार को उसने पुलिस को दे दी। दिन भर की छानबीन के बाद आखिरकार अजीत और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications