छत्तीसगढ़ में भाजपा कांग्रेस की कांटे की टक्कर

कांग्रेस को अब सिर्फ छत्तीसगढ़ से ही उम्मीद है, क्योंकि राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा ने अजेय बढ़त बना ली है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 60 सीटों के मुकाबले भाजपा के पास 133 सीटें हैं जबकि राजस्थान में कांग्रेस की 31 सीटों के मुकाबले भाजपा को 115 सीटों पर बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है।
दिल्ली में अभी तक भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिख रही है लेकिन किसी को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। खास बात है कि नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से आगे दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कांग्रेस को इतने खराब प्रदर्शन की उम्मीद कभी नहीं थी। दिल्ली में भाजपा को 30 और कांग्रेस को मात्र नौ सीटों पर ही बढ़त मिलती हुई दिखाई जा रही है।
दिल्ली में 'आप' को बढ़त मिलने के बाद महाराष्ट्र में कार्यकर्ताओं में जश्न का दौर चलना शुरू हो गया है, जो कि संकेत दे रहा है कि लोकसभा चुनाव में 'आप' को लोगों का समर्थन मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications