CG News: हास्य कलाकार देवराज पटेल का सड़क हादसे में निधन, CM भूपेश ने जताया शोक
Comedian Devraj Patel Death: छत्तीसगढ़ के मशहूर हास्य कलाकार देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। देवराज सोमवार को अपना नया कॉमेडी वीडियो शूट करने जा रहे थे, इसी बीच एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी,जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
ज्ञात हो कि 'दिल से बुरा लगता है' डायलॉग से देशभर में देवराज पटेल वायरल थे। बहरहाल इस सड़क हादसे की अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। एक युवा कलाकार के निधन से मनोरंजन जगत में शोक का माहौल है।

देवराज पटेल के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, "दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए. इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है. ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति:"
मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद निवासी देवराज पटेल राजधानी रायपुर के लाभांडीह के निकट अपने दोस्त के साथ कही जा रहे थे, तभी रायपुर के उनकी बाइक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक देवराज का दोस्त चला रहा था। इस हादसे में पीछे बैठे देवराज की मृत्यु हो गई, जबकि उनके दोस्त को चोट आई है।
Recommended Video
सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय देवराज पटेल कॉमेडी वीडियो बनाते थे। यूट्यूब , इंस्टाग्राम पर लाखों सब्सक्राइबर है। उन्होंने प्रसिद्ध यूट्यूबर भुवन बाम के साथ ढिंढोरा वेबसीरीज में काम किया है। इस वेबसीरीज में देवराज का 'दिल से बुरा लगता है भाई' डायलॉग बहुत ही फेमस हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी देवराज पटेल से मुलाकात करके उनका उत्साह बढ़ाया था। पटेल ने आत्मानंद स्कूल में शिक्षा को लेकर भी एक शॉर्ट वीडियो बनाया था।
यह भी पढ़ें बच्चों को शिक्षा का बेहतर वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी, शाला प्रवेशोत्सव पर बोले CM भूपेश बघेल












Click it and Unblock the Notifications