छत्तीसगढ़: बारिश के चलते बदला शपथ ग्रहण का स्थान, अब यहां होगी भूपेश बघेल की ताजपोशी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश के चलते मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब यह कार्यक्रम साइंस कॉलेज मैदान के स्थान पर इंडोर स्टेडियम में होगा। भूपेश बघेल सोमवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसके लिए शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं। भूपेश बघेल ने पीएल पुनिया व अन्य नेताओं के साथ मिलकर इंडोर स्टेडियम का जायजा लिया। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि तैयारियां पूरी हो गई हैं, कार्यक्रम अब इंडोर स्टेडियम में ही होगा।

छत्तीसगढ़: बारिश के चलते बदला शपथ ग्रहण का स्थान, अब यहां होगी भूपेश बघेल की ताजपोशी

कई दिग्गज होंगे शामिल, जोगी ने बनाई दूरी

शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, फारूक अब्दुल्ला, जीतन राम मांझी, तेजस्वी यादव, बाबूलाल मरांडी, शरद पवार, एमके स्टालिन, चंद्रबाबू नायडू, शरद यादव समेत कई नेता शामिल होंगे। साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू, राजबब्बर जितेंद्र सिंह, ज्योतिरादित्या सिंधिया समेत कई कांग्रेसी भी शपथ कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके आलावा डॉ रमन सिंह समेत अन्य नेता भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। इसके साथ ही यह भी खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी व उनके परिवार का कोई भी सदस्य शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होगा।

छत्तीसगढ़: बारिश के चलते बदला शपथ ग्रहण का स्थान, अब यहां होगी भूपेश बघेल की ताजपोशी

तीन बार बदली जगह

शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रविशंकर यूनिवर्सिटी के साइंस कॉलेज मैदान में प्रस्तावित था। कई दिनों से वहां तैयारियां भी चल रही थीं लेकिन सोमवार सुबह ही प्रदेश में मूसलाधार बारिश के चलते कार्यक्रम को वहां से स्थानांतरित किया गया। कार्यक्रम को साइंस कॉलेज मैदान से कैंसिल कर पास ही में स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में तय किया गया लेकिन फिर वहां 1500-2000 लोगों के बैठने की ही व्यवस्था थी। इसलिए अब फिर स्थान बदलकर इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम में होना तय किया गया है। इसकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+