छत्तीसगढ़ नक्सली हमला: शहीद हुए जवानों को गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर और सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए 5 सुरक्षा बलों को गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर और सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए 5 सुरक्षा बलों को गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं छतीसगढ़ में माओवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों के बलिदान को नमन करता हूं। राष्ट्र उनकी वीरता को कभी नहीं भूलेगा। मेरी संवेदना उनके परिवारों के साथ है। हम शांति और प्रगति के इन दुश्मनों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। दुआ करता हूं कि घायल जल्दी ठीक हों।'

rajnath singh

Recommended Video

    Chhattisgarh Encounter: Bijapur Naxal Attack में 8 जवान शहीद, PM Modi ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी

    अमित शाह ने कल सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षा बलों पर हुए नक्सली हमले के संबंध में छत्तीसगढ़ के सीएम से बातचीत की। उन्होंने सीआरपीएफ के महानिदेशक से स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य का दौरा करने के लिए भी कहा है।

    अमित शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, 'वे अत्यंत साहस के साथ लड़े, उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।'

    यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को दी ईस्टर की बधाई

    वहीं, पीएम मोदी ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम ने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा कि देश उनकी शहादत को कभी नहीं भुला पाएगा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मेरी संवेदनाएं छत्तीसगढ़ में माओवादियों के हमले में शहीद हुए जावानों के साथ हैं। शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

    गौरतलब है कि शनिवार को हुए इस हमले में मारे गए 5 जवानों के अलावा 30 अन्य जवान घायल भी हुए हैं, जबकि 21 जवानों के अभी भी लापता होने की खबर है, जिन्हें तलाशने के लिए वहां तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

    हालांकि इस घटना में नकस्लियों को भी काफी नुकसान होने की खबर है। घटना स्थल से एक महिला नक्सली का शव भी बरामद किया गया है। वहीं इस मुठभेड़ में घायल हुए जवानों को रायपुर और बीजापुर के अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+