रायपुरः कुछ दिनों में बनकर तैयार हो गया 350 बेड का कोविड अस्पताल, गरीबों के लिए मुफ्त इलाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, जिसके चलते लोगों को बेड और ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। हालांकि सरकार और समाजसेवी कोशिश कर रहे हैं कि बीमार लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार ने सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में कोविड अस्पताल बनाने का फैसला लिया था और अब एक सप्ताह के अंदर ही इस अस्पताल को तैयार कर दिया गया है। इस अस्पताल में सभी बेड पर ऑक्सिजन की सुविधा उपलब्ध हैं। वहीं कांग्रेस के नेता ने दावा किया है कि दो दिन के अंदर ही इसे तैयार कर दिया गया है।

350 bed hospital made in few days amazing work

सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में तैयार इस कोविड अस्पताल में 350 बेड है। इनमें 67 ऑक्सिजन युक्त बेड और 219 ऐसे बेड हैं, जिसपर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था है। साथ ही मरीजों का ख्याल रखने के लिए 24 घंटे डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ की तैनाती की गई है। अस्पताल में मरीजों को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो, इसका पूरा ख्याल रखा गया है।

रायपुर सीएमएचओ मीरा बघेल ने बताया कि नगर पालिक निगम रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां सभी आवश्यक दवाइयां, जो किसी भी बड़े अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध है, यहां भी मरीजों के लिए निःशुल्क उपलब्ध है। कोरोना के कहर को देखते हुए इस कोविड अस्पताल को जल्दबाजी में तैयार की है। टेंडर से लेकर इसे बनाने तक की प्रक्रिया एक सप्ताह के अंदर पूरी हो गई थी। हालांकि कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इसे दो दिन के अंदर ही बनाकर तैयार कर दिया गया है। वहीं, अब इस कोविड अस्पताल में मरीजों का इलाज भी शुरू हो गया है।

इसके अलावा प्रदेश में पहली बार कृषि उपज मंडी के गोदाम में कोविड अस्पताल बनाया गया है। बलौदाबाजार जिले में केवल 20 दिनों में 500 बेड का अस्पताल बनाया गया है। इसमें से 120 बेड ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों के लिए है। शुक्रवार को CM भूपेश बघेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अस्पताल का ऑनलाइन शुभारंभ किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+