छत्तीसगढ़ में फिर नक्सलियों का हमला, 1 जवान शहीद
राजपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर से हमला बोला है। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों पर हमला बोल। पहले से घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षाबल पर धावा बोल दिया। जवानों ने भी नक्सलियों का मुहंतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

नारायणपुर के पास बोथा में हुई इस मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन जवान घायल हो गए हैं। इस मुठभेड़ में घायल जवानों को फौरन अस्पताल में भर्ती करायागया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर उसवक्त हमला बोला जब सुरक्षाबल की एक टुकड़ी गश्त लगाकर वापस लौट रही थी, उसी दौरान नक्सलियों की ओर से उन पर हमला किया गया और अचानक हुए इस हमले में एक जवान की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications