कर्जमाफी को लोकसभा चुनावों में भुनाना चाहती है कांग्रेस, इन तीन राज्यों के किसानों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

नई दिल्ली। हाल ही में समाप्त हुए विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर सरकार बनाने के बाद कांग्रेस की नजरें इन तीन राज्यों के किसानों पर है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ करने के बाद इसका चुनावी लाभ लेने के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की कोशिश किसानों का अधिक से अधिक समर्थन जुटाने की है ताकि इसका अधिक से अधिक लाभ लोकसभा चुनावों के दौरान पार्टी को मिल सके। राहुल गांधी की पहली रैली जनवरी के दूसरे सप्ताह में राजस्थान में हो सकती है।

तीन राज्यों के किसानों पर कांग्रेस की नजरें

तीन राज्यों के किसानों पर कांग्रेस की नजरें

इसके बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी राहुल गांधी किसानों की रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे को चुनावों में भुनाने की कोशिश में है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस इन राज्यों में जिला स्तर पर प्रेस वार्ता भी कर सकती है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी आलाकमान दिल्ली से बाहर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्लान कर रही है।

कर्ज माफी को लोकसभा चुनावों में भुनाने की कोशिश

कर्ज माफी को लोकसभा चुनावों में भुनाने की कोशिश

सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी से अनुरोध किया गया था कि वे राजस्थान में ही इस बैठक को आयोजित करें। उन्होंने कहा कि ये बैठक जयपुर में आयोजित हो सकती है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर फैसला जल्द ही हो सकता है। कांग्रेस इन रैलियों के जरिए केंद्र सरकार से किसानों के कर्ज को माफ करने की मांग करेगी। सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने किसानों के कर्ज को माफ कराने का वादा किया था और सरकार में आने के साथ ही राजस्थान में किसानों का कर्ज 10 दिनों के भीतर माफ कर दिया गया।

किसानों के मुद्दे पर केंद्र पर हमलावर है कांग्रेस

किसानों के मुद्दे पर केंद्र पर हमलावर है कांग्रेस

उन्होंने कहा कि केंद्र को अब किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ उद्योगपतियों के कर्ज को केंद्र सरकार माफ कर देती है लेकिन किसानों के कर्ज को माफ करने के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ कर अपना वादा निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+