भाजपा नेता दिनेश सिंह ने प्रियंका को बताया सुपर ठग, कहा- रायबरेली के वोटरों को सालों से ठग रही है

रायबरेली। यूपी में रायबरेली के भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को लेकर तीखा हमला बोला है। जिला पंचायत के सभागार में पत्रकारों से बातचीत में दिनेश सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी एक सुपर ठग है, जो रायबरेली के वोटरों को सालों से ठगती चली आ रही है। दिनेश यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि पिछले दिनों संपन्न हुए चुनाव के बाद पहली बार जनपद की सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी रायबरेली में आई थी। लेकिन कांग्रेस के लोगों द्वारा भ्रामक प्रचार किया गया कि जिले की सांसद सोनिया गांधी व उनकी बेटी प्रियंका गांधी मतदाताओं का आभार प्रकट करने भुएमऊ गेस्ट हाउस रायबरेली आ रही हैं और मतदाताओं का आभार व्यक्त करेंगी, जबकि, ऐसा हुआ नहीं।''

BJP Raebareli leader dinesh pratap singh target to Priyanka Gandhi , See video

बता दें कि, दिनेश सिंह भाजपा के बतौर एमएलसी पूर्व प्रत्याशी हैं। उनका कहना है कि सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा भुए मऊ गेस्ट हाउस में पूर्वी उत्तर प्रदेश के पराजय की समीक्षा करने के बाद मुट्ठी भर कार्यकर्ताओं को बुलाकर आभार प्रदर्शन किया गया। शायद कांग्रेस ने अपनी कमजोरी छिपाने के लिए ऐसा किया है। अगर पूर्वी उत्तर प्रदेश की समीक्षा करनी ही थी तो, इसका केंद्र बनारस या प्रयागराज होना चाहिये था। अगर रायबरेली में पराजय की समीक्षा करनी थी तो, रायबरेली के मतदाताओं को धन्यवाद के बहाने ढिंढोरा पीटने स्वांग क्यों रचा गया और मतदाताओं को गुमराह क्यों किया गया?''

एमएलसी प्रत्याशी ने आगे कहा, ''अपनी जरूरत के लिए समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती से अपने को अलग करने का संदेश सोनिया गांधी ने देकर इन नेताओं को भी ठगने का काम किया है। रायबरेली के सपा बसपा कार्यकर्ताओं व मतदाताओं को मुलाकात के लिए भुएमऊ गेस्ट हाउस ना बुलाए जाने से सपा बसपा के कार्यकर्ता भी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। प्रियंका गांधी का बयान था कि रायबरेली के कांग्रेसी कार्य कर्ताओं की बदौलत सोनिया गांधी की जीत नहीं हुई, बल्कि जनता ने जिताया है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+