रायबरेलीः जमीनी विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपित फरार
रायबरेली । एक तरफ जहां लॉकडाउन के चलते हर जगह सन्नाटा छाया हुआ है। पुलिस गांव-गांव घूम कर पहरा दे रही है। वहीं कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग वारदात को अंजाम देने में लगे हुए हैं। लॉकडाउन के चलते भी अपराधों में किसी तरह की कमी नजर नहीं आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के बछरांवा थाना क्षेत्र के दुलमपुर गांव में उस वक्त हंगामा हो गया जब जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ और लाठी डंडे चलना शुरू हो गए।

इस मारपीट में एक पक्ष से एक 30 वर्षीय युवक रिषी मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया दिया है। घटना में शामिल लोगों ने वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं।
मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियो की धर पकड़ शुरू कर दी है। मृतक के भाई ने पहले कि आरोपितों के साथ पहले से ही विवाद चला आ रहा था। सोमवार को मौका मिलने पर उन्होंने उसके भाई के साथ गाली-गलौज की फिर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जब पिता अपने बेटे को बचाने गए तो आरोपितों ने उनको भी पिटना शुरू कर दिया, जिसमें उनका हाथ टूट गया।
इसके अलावा घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। वहीं घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे सीओ की मानें तो मारपीट में एक युवक की हत्या कर दी गई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियो की धर पकड़ शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications