मिसाल: बेहोश महिला को खटिया पर उठाकर यूपी के दरोगा ने पहुंचाया अस्पताल
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दरोगा ने मानवता का ऐसा काम किया है जिसकी इलाके में प्रशंसा हो रही है। मिल एरिया थाने में तैनात रतापुर चौकी के इंचार्ज एसआई प्रवीर को सूचना मिली कि खसपरी गांव में एक नशेड़ी युवक ने अपनी पत्नी को बुरी तरह मारा-पीटा है और वो घायल होकर बेहोश है।

सूचना पर तत्काल अकेले ही पहुंचे एसआई प्रवीर गौतम मामले को संज्ञान में लेते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत आनन-फानन में चारपाई पर लिटाकर किसी तरह परिजनों की सहायता से खुद ही कंधे पर लादकर रोड तक ले आए।

लोगों द्वारा एम्बुलेंस को फोन किया गया, फिर भी एंबुलेंस को फोन करने के बाद समय पर एंबुलेंस न पहुंचने पर परिजनों द्वारा दूसरे साधन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। नशेड़ी युवक राजेश के पिता ने थाने में बेटे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। फरार आरोपी राजेश को 4 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया गया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें- कुंभ 2019: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं को 5500 बसें कराएंगी संगम स्नान












Click it and Unblock the Notifications